7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी का साथ देंगे, दबंग सलमान, अक्षय और अजय देवगन

गुजरात में मोदी का प्रचार करेंगे दबंग सलमान के साथ ये दिग्गज स्टार्स...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Nov 25, 2017

Akshay_Kumar

Akshay_Kumar

गुजरात के पहले चरण की वोटिंग में अब सिर्फ 14 ही दिन बचे हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने गुजरात में किला फतेह करने के लिए अपनी-अपनी कमान पर तीर तान लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं के साथ सेलिब्रेटिज भी इस चुनाव में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। जहां एक तरफ राहुल गांधी गुजरात में दम-खम दिखा रहे हैं तो वहीं बीजेपी भी पीछे नहीं है। बीजेपी की ओर से पीएम मोदी से योगी आदित्यनाथ तक जोर लगा रहे हैं।

मीडिया की मानें तो बीजेपी की और से दबंग सलमान खान, खिलाड़ी अक्षय कुमार और सिंघम अजय देवगन सरीखें 20 से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस को चुनाव प्रचार में उतारने का मन बना चुकी है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो महिमा चौधरी, अमीषा पटेल, रितेश देशमुख , नगमा और राज बब्बर कांग्रेस के मंच पर लोगों से वोट मांगते देखे जा सकते हैं।

दोनों ही पार्टियों के सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक अब गुजरात चुनाव में सेलेब्रिटीज को उतारा जाएगा। बीजेपी और कांग्रेस की ओर से किसी ने ऑफिशियली तो अभी कुछ नहीं कहा है।

ये स्टार्स कर सकते हैं बीजेपी का प्रचार
बीजेपी की कैम्पेन में सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, विवेक ओबेराय, जैकी और टाइगर श्रॉफ, शिल्पा-शमिता शेट्टी, बिपाशा बसु और प्रीति जिंटा नजर आ सकती हैं। वहीं, सांसद हेमा मालिनी और मनोज तिवारी तो पार्टी का प्रचार करेंगे ही। इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा और सांसद परेश रावल भी एक साथ देखे जा सकते हैं।

गुजराती कलाकार और भारतीय क्रिकेटर भी शामिल
नरेश कानोडिया, हितू कानोडिया, रोमा माणेक, ओसमाण मीर, अरविंद वेगडा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा का स्टार कास्ट बीजेपी के लिए वोट मांगता दिखेगा। क्रिकेटर यूसुफ पठान और इरफान पठान भी पार्टी का प्रचार करेंगे। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर , अमिताभ बच्चन, देवआनंद के डुप्लीकेट भी प्रचार में उतरेंगे।

ये स्टार्स कर सकते हैं कांग्रेस का प्रचार
इस मामले में कांग्रेस की लिस्ट छोटी नजर आ रही है। महिमा चौधरी, नगमा, रितेश देशमुख, असरानी, राज बब्बर और नवजाेत सिंह सिद्धू कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे हालांकि अभी तक सेलिब्रिटीज के प्रोग्राम को लेकर कोई ऑफिशियल एलान नहीं किया गया है।