
Radhika_Apte
आगामी फिल्म 'पैडमैन' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार के साथ नजर आने को तैयार अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि उनके साथ काम करना शानदार रहा है। अक्षय के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर राधिका ने कहा,'अक्षय के साथ काम करना शानदार रहा। फिल्म जनवरी में रिलीज होगी।' 'पैडमैन' में अभिनेत्री सोनम कपूर भी हैं। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। यह मासिक धर्म और महिला स्वास्थ्य पर केंद्रित है।
यह फिल्म कोयम्बटूर निवासी अरुणाचलम मुरुगानाथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपने गांव की महिलाओं को सस्ता सैनिटरी नेपकिन उपलब्ध कराने के लिए एक अभियान शुरू किया। राधिका ने अपनी आगामी फिल्मों में बारे में कहा, 'मैं 'पैडमैन' कर रही हूं। सैफ अली खान के साथ 'बाजार' की भी शूटिंग कर रही हूं। मैं 'शूट द पियानो प्लेयर' और 'बॉम्बरिया' पर भी काम कर रही हूं।'
बता दें कि अक्षय कुमार ये फिल्म पत्नी ट्विंकल खन्ना के होम प्रोडक्शन में बन रही हैं। हाल में ट्विंकल ने भारतीय महिलाओं को सैनेटरी नेपकिन के कारण हो रही समस्याओं पर बातचीत करते हुए कहा, सैनेटरी नेपकिन्स पर जीएसटी लगाने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, 'भारत में अजीब किस्म का टैक्स लगता है। सैनेटरी पैड्स पर 12 फीसद वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है। लेकिन झाड़ुओं पर कोई टैक्स नहीं है। उन्हें (सरकार को) लगता है महिलाओं को खुद से ज्यादा घर को साफ रखना चाहिए। यह उनकी समझ से बाहर है।'
ट्विंकल ने बुधवार को अपने इस इंटरव्यू की एक छोटी सी क्लिप टि्वटर पर डाली, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। जहां एक तरफ लोगों ने उनके बेबाक जवाबों की तारीफ की। वहीं, कुछ उन्हें ट्रोल करते हुए भी पाए गए। देखिए ट्विंकल के इस इंटरव्यू पर लोगों का क्या कहना था।
Published on:
25 Nov 2017 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
