
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन एक बार अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुष्मिता सेन का बॉयफ्रेंड रितिक भसीन से ब्रेकअप हो गया है।

42 वर्षीय अभिनेत्री काफी समय से बॉयफ्रेंड रितिक भसीन से डेटिंग करने को लेकर चर्चाओं में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रितिक को पिछले 4 साल डेट कर रही थीं, लेकिन अब उनका ब्रेकअप हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफवाहों पर यकीन किया जाए तो दोनों ने दो पहले शादी करने का फैसला लिया था और साथ रहने के लिए एक घर भी खरीदा था। अगर उनके मित्रों की बातों पर विश्वास किया जाए तो ये दोनों पिछले 6 महीने से एक—दूसरे से नहीं मिल रहे हैं।

हालांकि, इससे पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है, लेकिन अबकि बार ये दोनों काफी समय से एक—दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनके दोस्तों ने बताया कि इस दौरान ये दोनों एक—दूसरे से बमुश्किल एक या दो बार मिले हैं। वो भी एक फ्रेंड के तौर पर और संदेह कि अब ये दोनों एक प्रेमी के रूप में शायद ही मिलेंगे।

दरअसल, सितंबर में सुष्मिता सेन में सोशल मीडिया पर कुछ रहस्यमय पोस्ट की थी। जिसके बाद कुछ लोग मानने लगे थे कि अब सुष्मिता को नया लवर मिल गया है। बात करें सुष्मिता सेन की प्रोफेशनल लाइफ की तो वो साल 2010 से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हैं।

बता दें कि सुष्मिता सेन शादीशुदा नहीं है, लेकिन उनके दो बेटियां। फिलहाल सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों को वक्त दे रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रितिक भसीन एक्ट्रेस सुष्मिता का 10वां बॉयफ्रेंड था। इसके पहले भी सुष्मिता सेन के कई नामी चेहरों के साथ भी अफेयर रह चुके हैं। जिनमें क्रिकेटर वसीम अकरम, रणदीप हुड्डा, विक्रम भट्ट जैसे मशहूर नाम शामिल हैं।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन