5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीना के बाद रानी मुखर्जी ने पहनी इतनी महंगी जैकेट, कीमत जानकर विश्वास नहीं होगा

करीना के बाद रानी मुखर्जी ने पहनी इतनी महंगी जैकेट, कीमत जानकर विश्वास नहीं होगा....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 25 Nov 2017, 4:28 PM IST

rani_mukerji

rani_mukerji

हाल में करीना कपूर ने ब्रांडेड शर्ट पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी थी और अब रानी मुखर्जी भी अपनी ब्रांडेड जैकेट को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को रानी को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान रानी ने इतना महंगा जैकेट पहन रखा था, जिसकी कीमत सुन आप भी दंग रह जाएंगे। एयरपोर्ट पर रानी ब्लैक टीशर्ट, डेनिम और ब्लैक बेलस्टाफ लेदर जैकेट में नजर आईं। इस जैकेट की कीमत 1495 पाउंड (लगभग 1 लाख 30 हजार रुपए) है। रानी पर ये जैकेट खूब जम रहा था, लेकिन इसकी कीमत उम्मीद से कहीं ज्यादा है। खैर, इसकी कीमत आम जनता के लिए भले ही महंगी हो, लेकिन सेलेब्स इससे कहीं ज्यादा महंगे कपड़े सिर्फ एक बार पहनकर छोड़ देते हैं। इससे पहले की हम आपको बता चुके हैं हाल में करीना ने एक पार्टी में गूची ब्रांड की 57000 रुपए की येलो शर्ट पहनी थीं।

बता दें कि आजकल बॉलीवुड सेलिब्रेटीज पार्टी, इवेंट हो या फिर फ्लाइट का सफर हर जगह अपने आपको बेहतर दिखाने की कोशिश में रहते हैं। क्योंकि इन जगहों पर मीडिया फोटोग्राफर्स उनकों सबसे ज्यादा फॉलो करते हैं। लेकिन ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या स्टार्स का ऐसा करना उनके फैंस के लिए सही है? क्योंकि बॉलीवुड स्टार्स के फेशनेबल आउटफिट्स् से ही उनके फैंस आकर्षित होते हैं। वो भी उनके जैसा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी उम्मीदों पर जब पानी फिर जाता है जब वो इतने महंगे कपड़े अफोर्ड नहीं कर पाते हैं।

बात करें रानी मुखर्जी की प्रोफेशनल लाइफ की तो वो 2014 में फिल्म मर्दानी में नजर आईं थी। इसके बाद रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा के जन्म और उनकी परवरिश के लिए बॉलीवुड से लंबा ब्रेक लिया था। अब ये एक्ट्रेस जल्द ही यशराज प्रोडक्शन की फिल्म 'हिचकी' से कमबैक करेंगी। अगले साल 23 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन सिद्दार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। बता दें कि रानी ने साल 2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी रचाई थी। उनके पति आदित्य चोपड़ा फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर हैं।