TV न्यूज

#BB11: सपना चौधरी ने पुनीश और बंदगी के संबंधों को लेकर किया ये बड़ा खुलासा!

Bigg Boss 11: सपना चौधरी ने पुनीश और बंदगी के संबंधों को लेकर किया ये बड़ा खुलासा!...

2 min read
Nov 05, 2017
Sapna_Chaudhary
Sapna_Chaudhary

जबसे बिग बॉस सीजन 11 शुरू हुआ कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के पोल खोलने में लगे हुए है। पहले प्रियांक ने अर्शी खान की पोल खोली थी तो अब सपना चौधरी ने ये बीड़ा उठाया है। पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर सपना ने बड़ा खुलासा किया है। प्रियांक के सामने सपना ने दोनों के प्यार की पोल खोल दी और कहा कि प्रियांक अब तुम भी बंदगी पर ट्राई करो।

पुनीश और बंदगी के प्यार में विलेन बनकर उभरी सपना ने प्रियांक के सामने खुलासा किया है पुनीश ने उन्हें खुद बताया कि 'वो तो केवल शो को जीतने के लिए बंदगी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी तो कितनी है मैं बार में छोड़कर चला आता हूं, इसे तो घर तक भी छोड़ने ना जाउं।' सपना का कहना था कि जब उसने बंदगी से बोला कि तुम पुनीश की जगह प्रियांक पर डोरे डालो तो बदंगी ने कहा कि वो तो हमेशा मेरे पीछे लगा रहता है, मैं जब चाहूं उसे फंसा लूं।

आपको बताते चले कि प्रियांक एक बार पहले घर से बाहर हो चुके हैं, लेकिन जबसे उन्होंने दोबारा घर में प्रवेश किया है तब से बंदगी का पलड़ा भारी हो गया है। पुनीश के साथ-साथ वह प्रियांक से भी दोबारा नजदीकियां बढ़ा रही हैं। इसका एक उदाहरण हाल में वीकेंड वार के दौरान देखने को मिला है। बता दें कि शनिवार को वीकेंड वार के दौरान बंदगी प्रियांक की पीठ पर लोशन लगाती हुए दिखाई दीं।

वहीं दूसरी और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने बंदगी की शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में गहना ने कहा कि बंदगी कालरा पहले से ही शादीशुदा हैं। बंदगी की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन से हो चुकी है, लेकिन अब ये दोनों अलग-अलग रहते हैं। हालांकि, अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पुनीश भी पहले से शादीशुदा है और उनका तलाक हो चुका है।

Published on:
05 Nov 2017 04:54 pm