बता दें कि शनिवार का वीकेंड का वार कई मायनों में काफी दिलचस्प रहा। घर में काफी कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना ही शायद आप कर सकते हैं। वीकेंड का वार में घर में कल एक खेल खेला गया। घर में रहने वाले सदस्यों में वैसे सदस्य जिसने ज्यादा घर के नियम का उल्लंघन किया उसे घर के कैप्टन के द्वारा सजा दिया गया। घर का कैप्टन पुनीश ने घर के पांच सदस्यों को सजा के लिए चुना इसमें मुख्य थे बंदगी, बेनफ्शा, हिना खान, विकास गुप्ता, अर्शी खान। इन 5 सदस्यों में पहले नंबर पर बंदगी, दूसरे नंबर पर बेनफ्शा, तीसरे नंबर पर हिना खान, चौथे नंबर पर अर्शी खान और पहले नंबर पर विकास गुप्ता को रखा गया।
इस टास्क के दौरान पांचवे नंबर वाले सद्स्य यानी बंदगी थी इन्हें सजा के दौरान कीचड़ से नहलाया गया। चौथे नंबर पर बेनफ्शा को सजा के दौरान कीचड़ से नहलाने के बाद करेले और मछली जूस पीना था। तीसरे नंबर पर हिना खान को सजा के दौरान को कीचड़ से नहलाया गया फिर मरी हुई मछली से अपने गाल पर चाटे मारने थे और उसके बाद करेले का जूस पीना था, दूसरे नंबर पर आई अर्शी खान को भी कीचड़ से नहलाया गया साथ ही चेहरे पर क्लिप लगवाने थे और करेले के जूस पीना था, चेहरे पर मछली से मरवाना था। वहीं आखिरी और पांचवे नंबर पर आए विकास गुप्ता को ज्यादा सजा देते हुए सबसे पहले कीचड़ से नहलाया गया उसके बाद चेहरे पर क्लिप लगवाना था और करेले का जूस पीने के बाद राई और सोया सॉस से अपने दांतों की सफाई करनी थी।