TV न्यूज

सलमान खान की चहेती इस एक्ट्रेस का बोल्ड वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान की चहेती इस एक्ट्रेस का बोल्ड वीडियो हुआ वायरल, आपने देखा क्या?...
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2017, 1:46 PM IST
Arshi_Khan
Arshi_Khan

बॉलीवुड के दंबग अभिनेता सलमान खान की चहेती और हिना खान की जानीदुश्मन बिग बाॅस कंटस्टेंट अर्शी खान का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 4 साल पहले बनाया गया था जब अर्शी ने मुंबई में कदम रखा था। इस वीडियो को देखकर आप अर्शी को पहचान भी नहीं पाएंगे। बिग बॉस सीजन 11 के घर में नित नए ड्रामे करने वाली अर्शी के मैनेजर और पब्लिसिस्ट फ्लिन रेमेडियोस का कहना है कि वह शुरू से ही ड्रामेाबाज है। अर्शी से उनकी मुलाकात साल 2013 में जब वह बहुत ही शर्मिली थीं और मुझे उन्हें बोल्ड होने के लिए समझना पड़ा।

फ्लिन रेमेडियोस ने बताया कि 'अर्शी खान बिग बॉस में कुछ भी ड्रामा नहीं कर रही वह तो बहुत बड़ी ड्रामेबाज हैं। अगर ये शो भारत में न होकर किसी अन्य कन्ट्री में होता तो चीजें कुछ अलग ही होती।' फ्लिन ने अर्शी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका जाकर किसी विवास्पद रियलिटी शो में हिस्सा लेना चाहिए। अगर अर्शी को बिग बॉस जीतना है कि उन्हें अपना पक्ष दिखाना होगा। ऐसे रोज-रोज ड्रामे करने से कुछ नहीं होगा।

बता दें कि बिग बॉस सीजन 11 में अर्शी खान एक ऐसी महिला जो सबसे ज्यादा बोल्ड कपड़े पहनती हैं। घर में अर्शी शुरू से ही हितेन तेजवानी पर डोरे डाल रही है लेकिन वो उनको भाव नहीं दे रहे। पता नहीं अर्शी हकीकत में हितेन पर फिदा हो गई हैं या फिर फुटेज पाने के लिए ऐसा कर रही हैं। वैसे ज्यादातर लोगों की नजर में अर्शी घर में हितेन के साथ भी ड्रामा ही कर रही हैं।

बता दें कि बिग बॉस के घर में कुछ दिन पहले ही आकाश डडलानी और सपना चौधरी ने मिलकर अर्शी को पुणे केस के बारे में कमेंट किया था। जिसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगी थीं।

Updated on:
15 Nov 2017, 1:46 PM IST
Published on: