
बिग बॉस सीजन 11 दिन-ब-दिन रोमांचक होता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच नोंक-झोंक बढ़ती जा रही है। इस हफ्ते विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की लड़ाई ने दर्शकों को टीवी से चिपकने पर मजबूर कर दिया। दर्शक ट्विटर पर विकास गुप्ता और शिल्पा शिदें की टीमों का समर्थन करते नजर आएं। बिग बॉस की वीनर एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान सहित अनेक लोगों ने घर में विकास गुप्ता के साथ शिल्पा शिंदे के व्यवहार को लेकर निशाना साधा। शिल्पा के बढ़ते अत्याचार की वजह से विकास ने दूसरी बार घर से भागने की कोशिश की। फैंस सलमान के वीकेंड वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि इस बार बॉस किसकी क्लास लगाएंगे।
यह एपिसोड शुरू होने से पहले अंदाजा लगाया जा था कि सलमान वीकेंड वार के दौरान विकास गुप्ता पर पर्सनल कमेंट्स करने पर शिल्पा की जोरदार क्लास लगाएंगे पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जबकि विकास गुप्ता ने बिग बॉस सलमान से शिकायत भी की थी कि ये औरत मेरी जिंदगी बर्बाद कर देगी। साथ उन्होंने शिल्पा पर एक एमएमएस बनाने का आरोप भी लगाया। सलमान ने इन सब बातों को रफा दफा करते हुए कहा कि तुम दोनों लोगों को सबसे ज्यादा इंटरटेन कर रहे हो। सलमान ने टास्क जीतने के लिए कायराना हरकत करने के लिए विकास को डांट लगाई। उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि किया कि पुनीश शर्मा ने टास्क जीतने के लिए अपनी पेंट में ही पेशाब कर दिया और उनके घर छोड़ने के इरादे के लिए दंड दिया।
विकास ने सलमान की बात पर तर्क देते हुए कहा कि वह नेशनल टेलीविजन पर ऐसी चीजें नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने घर छोड़ना ही बेहतर समझा। इसके बाद सलमान ने विकास से पूछा कि अगर आपके आसपास कैमरा नहीं हो तो आप क्या करोंगे तो विकास ने कहा कि वह शिल्पा से पूछेंगे उनकी समस्या क्या है। उन्होंने ये भी कहा कि कैमरे हैं तो कोई सच नहीं बोलता।
सलमान ने शिल्पा की साइड लेते हुए कहा, 'आपकी कहानी में दोनों की गलती है। आपने डिसिजन लिया उनके कारण। वह दो साल से काम नहीं कर रही। कड़वाहट तो होगी ही। ये तो स्वभाविक है।' सलमान ने शिल्पा शिंदे की और इशारा करते हुए विकास गुप्ता से कास्टिंग काउच की घटना के बारे में पूछा। तो विकास ने सलमान की बात काटते हुए कहा कि मैंने जिस पर विश्वास किया उसी ने मेरे साथ विश्वासघात किया।
इसके बाद सलमान ने घर के बाकी सदस्यों को विकास और शिल्पा की लड़ाई से दूर रहने की सलाह दी। क्योंकि विकास और शिल्पा लड़ाई में एक-दूसरे की पर्सनल बातें बीच में ला रहे है। इसलिए तुम सब इनसे दूर रहो। सलमान ने विकास से कहा कि बाहर के सब लोग आपके साथ लेकिन अब तुम घर के अंदर हो इसलिए तुम सब बातों को हैंडल नहीं कर पा रहे हो। सलमान ने मजाक उड़ाते हुए शिल्पा और विकास को एक-दूसरे शादी करने के लिए पूछा। उन्होंने ये भी कहा कि अगर आपकी शादी सफल होती है तो मैं खुद भी शादी करने पर विचार करुंगा। हालांकि, ये सब बातचीत मजाक के तौर पर हुई थी।
हिना खान ने बताया कि विकास और शिल्पा लग्जरी बजट टास्क के दौरान कुशन बनाने के काम में दोनों सही थे। शिल्पा ने अपने सारे पैसे आकाश डडलानी को दे दिए थे और विकास ने अपने निजी लाभ के लिए लग्जरी बजट टास्क को गंवा दिया। यह एपिसोड बंदगी और पुनिश के बीच एक रोमांटिक सीन से समाप्त होता है। पुनिश ने बंदगी से अपने प्यार को स्वीकार करने के लिए पूछते हुए एक चुंबन के लिए कहा।