6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS 11: क्या सच में प्रियांक ने दिव्या को दे दिया है धोखा, शो के बीच दिव्या छोड़ लिया EX का नाम

BIGG BOSS 11: क्या सच में प्रियांक ने दिव्या को दे दिया है धोखा, शो के बीच दिव्या छोड़ लिया EX का नाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 5 Nov 2017, 10:47 AM IST

priyank sharma and divya agarwal

priyank sharma and divya agarwal

जैसा की हम सब जानते हैं बिग बॅास से पहले प्रियांक शर्मा स्पलिट्सविला 10 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। स्पलिट्सविला 10 में प्रियांक को शो की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल के साथ जोड़ा जाता है। शो में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला कपल प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल ही है। शो के अंदर दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते थे और मजबूती के साथ खड़े दिखते थे। शो के बाद भी दोनों का साथ जारी रहा। एक अच्छी गर्लफ्रेंड की तरह दिव्या ने प्रियांका का शो के बाद भी खूब साथ दिया यहां तक की बिग बॅास 11 में एन्ट्री से पहले उन्होंने प्रियांक का होंसला बढ़ाया। लेकिन लगता है कि अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है क्योंकि घर के अंदर प्रियांक दिव्या का नाम लेने से बचते हुए नजर आए। हाल में बिग बॉस का एक अनकट वीडियो सामने आया है जिसमें हिना और दूसरे घरवाले प्रियांक को एक लड़की के नाम से चिढ़ाते हैं। जिसपर शर्मा बताते हैं कि वो एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और उनकी गर्लफ्रेंड अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं।

प्रियांक के इस कदम से दिव्या काफी हैरान हैं। दिव्या उनकी इस हरकत से काफी शौंक में हैं। हाल में इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बात करते हुए उन्होंने बताया की- मैं जानती हूं कि समय सब बदल देता है और मैं बहुत बड़ी स्टुपिड थी जो पुराने समय से चिपकी हुई थी लेकिन अब मैं पूरी तरह से ठगा हुआ महसूस कर रही हूं। मैं उसे स्पलिट्सविला से लेकर बिग बॉस तक सपोर्ट कर रही थी और उसने बदले में मुझे यह दिया है। मुझे लगता है कि उसने मुझे अकेले में जो कुछ कहा वो झूठ है। एक परिपक्व इंसान की तरह हमने निर्णय लिया था कि हम अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं करेंगे लेकिन शो के अंदर उसने मेरे बारे में एक बार भी बात नहीं की और उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड सभी की बातचीत का केंद्र बन गई।