TV न्यूज

BIGG BOSS 12: शो शुरू होने से ठीक पहले बड़ा झटका, बाहर हुईं भारती!

निर्माताओं ने शो से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और लगातार शो से जुड़े प्रोमोज शेयर किए जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 12:49 AM IST
bigg boss 12
bigg boss 12

टीवी की दुनिया का चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 12(BIGG BOSS 12) आज से ऑनएयर होने जा रहा है। निर्माताओं ने शो से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और लगातार शो से जुड़े प्रोमोज शेयर किए जा रहे हैं। इसके जरिए मेकर्स लगातार बता रहे हैं कि बिग बॉस के घर में कौन-कौन से कंटस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं।

प्रमोज में नजर नहीं आ रहीं भारती
शो से जुड़े जो हालिया प्रमोज सामने आए हैं उन सभी में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया नजर नहीं आ रहे हैं। अगर टीवी जगत में चल रही चर्चाओं की माने तो यह जोड़ी बिग बॉस 12 का हिस्सा नहीं बनने वाली है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह शो का हिस्सा कभी बनने ही नहीं वाले थें। सूत्र के अनुसार, 'हर्ष और भारती 'बिग बॉस 12' का हिस्सा कभी भी नहीं बनने वाले थे, उन्हें गोवा में केवल शो के प्रमोशन के लिए बुलाया गया था। दोनों को उस इवेंट के लिए अच्छी-खासी रकम भी दी गई है। पहले शो के निर्माता दोनों को प्रीमियर एपिसोड पर लाना चाहते थे लेकिन बाद में कुछ बदलाव किए गए।'

हालांकि यह खबर काफी चौंकान वाली है क्योंकि भारती और हर्ष गोवा में लॉन्च इवेंट पर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। दोनों ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह तक कह दिया था कि वो शो के दौरान बच्चों की भी प्लानिंग कर रहे हैं।खैर असल खुलासा तो शो के ऑनएयर होने के बाद ही होगा।

Published on:
Also Read
View All
कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार