TV न्यूज

बिग बॉस: दीपिका-जसलीन के बीच ‘सुल्तानी अखाड़े’ में भिडंत, वाइल्ड कार्ड एंट्री का चेहरा देख शॉक्ड हुए कंटेस्टेंट!

दो बार एलिमिनेशन की खबर सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव का माहौल रहा
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 3:30 PM IST
dipika and Jasleen
dipika and Jasleen

टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में इस बार का रविवार काफी एंटरटेनमेंट से भरा रहा। इस बार 'वीकेंड का वॉर' में दीपिका कक्कड़ और जसलीन मथारू के बीच भिडंत हुई। दोनों के बीच यह भिडंत 'सुल्तानी अखाड़ा' में हुई।

दीपिका ने दी जसलीन को मात:
इस बार दीपिका कक्कड़ और जसलीन मथारू अखाड़े में एक दूसरे के साथ कुश्ती करती हुई नजर आईं। 'सुल्तानी अखाड़ा' में हुए इन दोनों के बीच हुए मुकाबले के पहले राउंड में तो जसलीन ने दीपिका को मात दी। इसके बाद दीपिका ने बाजी मारते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

एलिमिनेशन से तनाव का माहौल:
पिछले हफ्ते 'बिग बॉस' के घर से कोई भी सदस्य बाहर नहीं हुआ था और सभी कंटेस्टेंट सुरक्षित थे लेकिन इस हफ्ते दो बार एलिमिनेशन की खबर सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव का माहौल रहा। पहले एलिमिनेशन के बाद कुछ समय के लिए प्रतिभागियों ने चैन की सांस ली पर जैसे ही सलमान ने दूसरे एलिमिनेशन की बात कही तो सभी फिर टेंशन में आ गए। बता दें कि रविवार को रोमिल और निर्मल को घर से जाना पड़ा।

वाइल्ड कार्ड एंट्री से शॉक्ड हुए कंटेस्टेंट:
रविवार को एलिमिनेशन के बीच इस सीजन में पहली बार 'वाइल्ड कार्ड एंट्री' हुई। 'वाइल्ड कार्ड एंट्री' में जाना पहचाना चेहरा देखकर 'बिग बॉस' के सभी घरवाले शॉक्ड हो गए। दरअसल, सलमान खान ने रोमिल और निर्मल को मौका दिया कि दोनों में कोई एक सदस्य घर के अंदर जा सकता है। इसका निर्णय दोनों को आपसी सहमती में करना होगा। ऐसे में निर्मल ने घर वापस जाने का फैसला किया। वहीं 'वीकेंड के वार' में शो के अंत में एक छोटी सी झलक के साथ मेकर्स ने विचित्र जोड़ी की शक्ल दिखाई, जिसे देखने के बाद घरवाले परेशान दिख रहे हैं। दरअसल वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए सुरभि की 'बिग बॉस' के घर में वापसी होगी। बता दें कि सुरभि लड़ाई झगड़े वाले नैचर की वजह से सुर्खियों में बनी रही हैं।

Updated on:
1 Oct 2018, 3:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’