शो में सलमान खान का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं शो की शुरुआत में ही सलमान ने बताया ये शो जोड़ी वर्सेज सिंगल होगा।
छोटे पर्दे का पॉपुलर शो 'बिग बॉस 12' ने आखिरकार दस्तक दे दी है। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान ने धमाकेदार अंदाज में शो की शुरुआत की। इस बार शो में सलमान खान का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं शो की शुरुआत में ही सलमान ने बताया ये शो जोड़ी वर्सेज सिंगल होगा। उन्होंने कहा 'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब दो सदस्य पहले दिन ही घर से रवाना हो जाएंगे। बता दें कि सलमान ने अपने हिट गानों पर डांस कर शो की धमाकेदार शुरुआत की है।
बता दें कि शो में करणवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़, सृष्टि रोडे, नेहा पेंडसे, अनूप जलोटा समेत सभी कॉमनर जोड़ियों ने अपने जबरदस्त एटीट्यूड के साथ घर में एंट्री ले ली है। वहीं दूसरी ओर इस शो का पिछले कई हफ्तों से इंतजार कर रहे फैंस जहां टीवी पर अपनी नजरें गड़ाए हुए थे। वहीं सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक्साइटमेंट का भी परिचय दे रहे हैं।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मुक्केबाज' फेम सिंगर दीपक ठाकुर-उर्वशी वाणी ने एंट्री की। दीपक भोजपुरी सिंगर हैं तो वहीं उर्वशी दीपक की शिष्या हैं। दीपक और उर्वशी ने अपने गानों से सभी को खूब एंटरटेन किया। इन दोनों की सादगी को देख सलमान के साथ एक्सपर्ट्स भी काफी खुश नजर आए।