TV न्यूज

BIGG BOSS 12: बिहार के दीपक ठाकुर के भोलेपन पर उठे सवाल! कहा- घर में आने की एक्साइटमेंट, पचा नहीं पा रहे…

जहां एक तरफ दीपक दर्शकों के चहेते बनते जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में उनपर सवाल उठने शुरू हो चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 12:28 AM IST
BIGG BOSS 12
BIGG BOSS 12

'बिग बॉस' के घर में पहले दिन से ही तकरार शुरू हो गई है। घर में अभी सभी कंटस्टेंट्स की एंट्री हुई ही थी की इसी बीच कंटस्टेंट्स के बीच नोक-झोक की शुरुवात भी हो गई है। दरअसल शो में बिहार के सिंगर दीपक ठाकुर के मस्तमौला अंदाज पर सवाल उठ गए हैं। यह सवाल एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने उठाया है। दरअसल घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हीना खान और हितेन तेजवानी ने अपने सवालों से घर का माहौल थोड़ा गर्म कर दिया।

उठे सवाल
जहां एक तरफ दीपक दर्शकों के चहेते बनते जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ 'बिग बॉस' के घर में उनपर सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। पहले एपिसोड में ही कंटस्टेंट नेहा पेंडसे ने दीपक पर और उनकी पार्टनर उर्वशी वाणी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि शायद छोटे जगह से यहां पर आने की इन्हें इतनी ज्यादा एक्साइटमेंट है कि अभी तक ये उसी में खोए हुए हैं। ये यहां बिना किसा प्लानिंग से आए हैं। साथ ही किसी भी चीज में इनवाल्व भी नहीं होते हैं और ना ही इनका किसी भी चीज में एफर्ट है। जिसके जवाब में दीपक ने कहा, कुछ दिनों में दिखेगा नेहा का असली रुप।

कौन हैं दीपक ठाकुर
बता दें कि दीपक ठाकुर ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'फ्रस्टियाओ नहीं मोरा' गाना गाया था। इसके साथ ही उन्होंने इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'मुक्काबाज' में भी गाना गाया है।शो में वो अपनी फैन उर्वशी वाणी के हिस्सा लिए हैंं। उर्वशी उन्हें फेसबुक पर मिली। दीपक ने बिग बॉस प्रीमियर एपिसोड में भी सलमान से एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि, मैंने आपको इंस्टाग्राम पर हजारों मैसेजेस भेजे हैं। साथ ही सलमान की हर फिल्म का गाना भी रिकॉर्ड कर भेजा।

No data to display.
Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब