TV न्यूज

बिग बॉस 12: नेहा पेंडसे ने दीपिका से शेयर किए बेडरूम सीक्रेट, कहा-‘मैं बेड पर काफी आक्रामक..

एक वीडियो में नेहा पेंडसे और दीपिका कक्कड़ के बीच की बातचीत दिखाई गई है
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 4:05 PM IST
Neha Pendse
Neha Pendse

इस समय टीवी पर अगर कोई रियलिटी शो सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वह है 'बिग बॉस'। हर बार की तरह इस बार भी यह शो सुर्खियों में बना हुआ है। पहले हफ्ते में सभी कंटेस्टेंट्स का समय एक दूसरे से मेल जोल बढ़ाने में बीता। इस शो के कुछ वीडियो अन्य प्लेटफॉर्म पर भी दिखाए जाते हैं। वूट पर 'बिग बॉस' के घर के अंदर के कुछ अनसीन वीडियो दिखाए जाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में नेहा पेंडसे और दीपिका कक्कड़ के बीच की बातचीत दिखाई गई है।

नेहा ने बताए बेड सीक्रेट:
इस बातचीत के दौरान दोनों अपनी-अपनी कमियां और खूबियां बताती नजर आ रही हैं। नेहा पेंडसे ने दीपिका को बताया कि वह बेड पर काफी आक्रामक हैं। नेहा ने कहा, 'मैं बेड पर काफी आक्रामक हूं।' मैं बेड पर सोने के दौरान काफी हाथ-पांव चलाती हैं और बेढ़ंग तरीके से सोती हैं। साथ ही नेहा ने बताया कि सुबह उठने के दौरान उनका तकिया कहीं और चादर कहीं और होती है।

सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली महिला कंटेस्टेंट में से :
बता दे कि नेहा बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली महिला कंटेस्टेंट हैं। खूबसूरत नेहा को बिग बॉस के घर में एक सप्ताह में 20 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है। महिलाओं में वह सबसे ज्यादा भुगतान की जाने वाले कंटेस्टेंट में से एक है। वहीं दीपिका कक्कड का नाम सीजन के शुरू होने से पहले ही सामने आ गया था। बता दें कि दीकिपा ने कुछ माह पहले ही शोएब के साथ शादी की है। उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही।

अनूप जलोटा की पहली पत्नी ने तोड़ी चुप्पी:
बता दें कि अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन इस शो की सबसे विचित्र जोड़ी है। अपने रिलेशनशिप को लेकर ये दोनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अब तक बहुत लोगों के रिएक्शन आ चुके हैं। वहीं अब अनूप की एक्स वाइफ सोनाली राठौड़ ने भी इन दोनों के संबंध का लेकर अपना रिएक्शन दिया है। सोनाली ने कहा, 'मैं अब अनूप के बारे में क्यों सोचूंगी? मैं उस रिश्ते से काफी आगे बढ़ चुकी हूं, और अपनी जिंदगी में काफी खुश भी हूं।' साथ ही उन्होंने ये भी कहा, 'लेकिन मैं अनूप को उनके आने वाले समय के लिए अपनी शुभकामना देती हूं।’

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’