TV न्यूज

सलमान ने सबके सामने मांगी अनूप जलोटा से माफी, वजह जान सभी रह गए दंग

सलमान ने कहा कि अनूप जलोटा सबसे सज्जन व्यक्ति हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 4:41 PM IST
Salman and Anup Jalota
Salman and Anup Jalota

टीवी का सबसे विवाादित और चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' इस बार भजन सम्राट अनूप जलोटा की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। 'वीकेंड का वार' के पहले दिन 'बिग बॉस' के घर के अन्य सदस्यों नेक अनूप जलोटा को निष्पक्ष फैसला ना लेने के आरोप में 'टॉर्चर रूम' भेज दिया था। बता दें कि राजकुमार वाले टास्क में घर के अन्य सदस्यों ने भजन सम्राट को लेकर कहा था कि उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष फैसला नहीं लिया।

'वीकेंड का वार' के दूसरे दिन सलमान ने कही यह बात:
'वीकेंड का वार' के पहले दिन तो सलमान इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोले लेकिन दूसरे दिन सलमान ने 'बिग बॉस' के घरवालों से कहा, 'मुझे आप लोगों के फैसला लेने की क्षमता पर शक है।' सलमान ने कहा कि अनूप जलोटा सबसे सज्जन व्यक्ति हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने अनूप जलोटा को गलत समझा।

सलमान ने मांगी माफी:
सलमान ने जोड़ियों को समझाने की भी कोशिश की कि अनूप को आपने गलत समझा, पर वो आपकी ही साइड ले रहे थे। इसके बाद सलमान खान ने कालकोठरी में बंद कंटेस्टेंट्स निर्मल-रोमिल की जोड़ी और करणवीर को घर में बुलाया और उन्हें बताया कि आगे से काम को गंभीरता से लें। इसके बाद सलमान ने कहा, 'आप सभी घरवालों के बदले मैं अनूप जी से माफी मांगना चाहता हूं।'

गेस्ट बनकर आए वरुण धवन:
बिग बॉस सीजन 12 में दूसरे 'वीकेंड का वार' एपिसोड के लिए बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गेस्ट बनकर आए थे। वरुण धवन ने घरवालों को 'मेक इन इंडिया' टास्क दिया। इस टास्क में दोनों टीमों को तय समय में सबसे ज्यादा कुशन बनाने थे। इस टास्क के लिए सिंगल कंटेस्टेंट को टीम ब्लू में रखा गया, जबकि जोड़ी वाले कंटेस्टेंट्स टीम ओरेंज में थे। इस टास्क में टीम ओरेंज, टीम ब्लू को हराने में कामयाब रही।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो