TV न्यूज

Bigg Boss 16: कैप्टन बनते ही अर्चना पर फटे अब्दु, सुंबुल का भी चढ़ा पारा

बिग बॉस का खेल इस बार पूरी तरह से बदल गया है। इस बार शो में कंटेस्टेंट भी अलग-अलग मिजाज के दिखाई दे रहे हैं। नन्हे अब्दु रोजिक दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इनकी क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया है, लेकिन पहली बार घर में अब्दु रोजिक का पारा हाई होते नजर आया है। उनका गुस्सा अर्चना गौतम पर उतरा है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 12:33 PM IST
bigg boss 16 abdu rozik gets angry as captain calls archana gautam stupid dog
bigg boss 16 abdu rozik gets angry as captain calls archana gautam stupid dog

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) सबसे पॉपुलर और क्यूट कंटेस्टेंट हैं। उन्हें शो के अंदर सभी कंटेस्टेंट काफी पसंद करते हैं। इन्होंने कम समय में ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है। शो में उन्हें कभी गुस्से में और झगड़ते हुए नहीं देखा गया था, लेकिन पहली बार अब्दु राजिक ने अपना आपा खोया है और उग्र हो गए।

अर्चना गौतम और कैप्टन अब्दु रोजिक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, क्योंकि उन्होंने उनके आदेश को मानने से इनकार कर दिया। बीते एपिसोड में पहले अर्चना गौतम ने सुंबुल तौकीर के साथ लड़ाई की और इसके बाद अब्दु रोजिक से उनका जमकर झगड़ा हुआ।

अर्चना गौतम का कहना था कि उन्होंने अब्दु रोजिक का साथ देकर उन्हें कैप्टन बनवाया, लेकिन अब उनकी बिल्ली उन्हीं को म्याऊं कर रही है। उनका कहना था कि अब्दु अब अर्चना का साथ नहीं दे रहे हैं। ताजा प्रोमो में देखा गया कि अब्दु अर्चना से परेशान हैं, क्योंकि वह सुबह सो रही हैं। वह उन्हें बिस्तर छोड़ने के लिए कहते हैं, लेकिन वह तैयार नहीं होती हैं।

शिव ठाकरे उनके कमरे में जाते हैं और कहते हैं। आपको अब्दु के आदेशों का पालन करना होगा। वह घर का कप्तान है।

वह जवाब देती हैं 'वह हर समय बस भौंकता रहता है। यह उन्हें और भी अधिक क्रोधित करता है और वह उनसे कहते हैं, 'मैं नहीं, तुम स्टुपिड डॉग हो। वह सभी को बताते हैं कि यह सोने का समय नहीं है और वह केवल अर्चना को सुबह में नहीं सोने के लिए कहते हैं, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं।'

अब्दु को निमृत, सुंबुल और साजिद खान वगैरह समझाते हैं कि उन्हें शांत रहना चाहिए। ये सब कैप्टेंसी का हिस्सा है और अपना मूड खराब नहीं करना चाहिए। वहीं इन सबके बीच सुंबुल का भयानक गुस्सा देखने को मिला और उन्होंने अर्चना से लड़ाई कर ली।

सुंबुल की अर्चना के साथ खतरनाक लड़ाई हुई, जिसमें सुंबुल ने अर्चना को बहुत कुछ सुनाया। उन्होंने उन्हें ये तक कह दिया कि वो अभी जानती नहीं कि सुंबुल तौकीर खान है कौन, बाहर जाओ फिर पता चलेगा और तुम्हारी पहचान क्या है सिलबट्टे और अदरक के अलावा। इस बीच जब अर्चना ने सुंबुल के पापा के बारे में बात की तो वो बेड पर चढ़कर उनपर बरसने लगीं।

Updated on:
7 Nov 2022, 12:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब