TV न्यूज

Bigg Boss 16: इस दिन टीवी पर दस्तक देगा भाईजान का शो बिग बॉस 16, नोट कर लें टेड और टाइम

अब तक बिग बॉस के 15 सीजन आ चुके हैं और अब जल्द ही 16वां सीजन आने वाला है। इस बार शो में काफी कुछ बदला नजर आएगा। अब इस बीच शो की प्रीमियर डेट का खुलासा भी हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2022, 1:56 PM IST
bigg boss 16 premiere date out know when salman khan show will start
bigg boss 16 premiere date out know when salman khan show will start

कुछ शोज ऐसे होते है जिनकी लोकप्रियता सालों साल खत्म नहीं होती है। इनमें से ही एक है बिग बॉस। बिग बॉस लोगों के पसंदीदा शोज में से एक है। इसके हर सीजन की लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब जल्द ही टीवी पर इसका नया यानी 16वां सीजन आने वाला है। इस बार शो में आपको काफी कुछ अलग दिखाई देगा। इस बीच शो की प्रीमियर डेट को लेकर खुलासा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कंगना को नहीं पच रही है Brahmastra के हिट होने की बात, कहा- मूवी माफिया तय करते हैं किसे करना है 'हिट' और किसे 'फ्लॉप'

हाल ही में कलर्स ने 'बिग बॉस 16' का प्रोमो भी रिलीज़ किया, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस प्रोमो ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फैंस बिग बॉस 16 के प्रीमियर की तारीख सामने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका खुलासा हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाईजान का ये शो अक्टूबर के पहले हफ्ते में दस्तक देगा। शो के मेकर्स ने फैसला किया है कि इस 1 अक्टूबर यानी शनिवार को दर्शकों के बीच लाया जाएगा। रिपोर्ट में इस बात की बीच चर्चा है कि इसके प्रीमियर एपिसोड को दो भागों में बांटा जाएगा और दूसरा भाग 2 अक्टूबर को टेलिकास्ट होगा।

इस खबर के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं और अब बस 1 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि सलमान खान के साथ स्टेज पर बिग बॉस 14 फेम शहनाज गिल भी इस दौरान मौजूद होंगी। मेकर्स ने इस बार शो में कई बदलाव किए हैं, जिनमें से एक है 'नो रूल्स कॉन्सेप्ट'। मतलब ये कि इस बार घर में कोई रूल्स नहीं होंगे। बिना पाबंदी के कंटेस्टेंट खेल सकेंगे और अपनी भड़ास निकाल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Video: कैमरे के सामने पति के बाल ठीक करने लगीं आलिया, झल्लाए रणबीर ने झटका हाथ


वहीं शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो मुनव्वर फारूकी, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू और टीन दत्ता का नाम कंफर्म हुआ है। वहीं, शिवम शर्मा, पूनम पांडे, अजमा फल्लाह, शिवांगी जोशी, मुनमुन दत्ता, ज़ैद दरबार, बसीर अली, आरूषी दत्ता, केविन अल्मासिफर, कैट क्रिस्टियन और जय दुधाने के शो में आने की आशंका जताई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो

‘गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो…’, ईशा सिंह से ब्रेअकप पर छलका अविनाश मिश्रा का दर्द, ट्रोल्स से की खास अपील