TV न्यूज

Bigg Boss 18: श्रद्धा कपूर के खानदान की ये सदस्य बनेंगी सलमान खान के शो का हिस्सा? नाम जानकर लगेगा झटका

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के लिए श्रद्धा कपूर के खानदान से एक खास सदस्य का नाम सामने आया है। ये नाम जानकर आपको तगड़ा झटका लग सकता है।
2 min read
Sep 22, 2024
bigg boss 18
बिग बॉस 18 के लिए श्रद्धा कपूर के खानदान के इस शख्स का नाम आया सामने

Bigg Boss 18 Updates: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 का प्रीमियर अक्टूबर 2024 में होने वाला है। इसे लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं और इससे जुड़ी हर अपडेट्स को जानने के लिए बेताब हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट की संभावित लिस्ट भी वायरल हो रही है। इस बीच बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने के लिए एक बड़ा नाम सामने आया है। इस नाम का स्त्री 2 फेम श्रद्धा कपूर के खानदान से खास कनेक्शन है। आइए जानते हैं कौन हैं ये?

बिग बॉस 18 में होगी इस खास की एंट्री (BB 18 Special Contestant)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 18 के लिए कई नाम सामने आए हैं। इन सबके बीच अब एक बहुत ही खास का नाम सामने आ रहा है, जिसके बारे में जानकर फैंस को झटका लग सकता है। यह खास शख्स का नाम पद्मिनी कोल्हापुरे हैं। खबर है कि दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे को शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। मेकर्स और उनके बीच बातचीत चल रही है।

पद्मिनी कोल्हापुरे और श्रद्धा कपूर का कनेक्शन (Shraddha Kapoor Padmini Kolhapure Connection)

पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह 'वो सात दिन', 'प्रेम रोग', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'इंसाफ का तराजू', 'हम हैं लाजवाब', 'ड्रीम गर्ल' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। स्त्री 2 फेम श्रद्धा कपूर ने भी उनका खास कनेक्शन है। दरअसल, पद्मिनी श्रद्धा कपूर की सही मौसी हैं। अगर पद्मिनी बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगी तो दर्शकों को उन्हें देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बिग बॉस 18 के लिए इन महंगे सेलेब्स के नाम भी आए सामने (BB 18 Contestant list)

बिग बॉस 18 में पद्मिनी कोल्हापुरे के अलावा भी कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें शहजादा धामी, नायरा बनर्जी, चाहत पांडे, ईशा कोपिकर, धीरज कपूर, निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, दिग्विजय राठी, कशिश कपूर, और समीरा रेड्डी जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी तक कंटेस्टेंट के नामों को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है।

Published on:
22 Sept 2024 12:24 pm