TV न्यूज

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

Bigg Boss 20 Gullu-Kanika Maan: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में गुल्लू ने आखिरकार कनिका मान से अपनी दिल की बात जाहिर कर ही थी। गुल्लू ने कनिका ने कहा कि उनके लिए फीलिंग्स अब सिर्फ दोस्ती वाली तो नहीं रह गई हैं बल्कि उससे बहुत ज्यादा हो गई हैं।
3 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 9:12 AM IST
Gullu Confesses Feelings For Kanika Mann
गुल्लू, कनिका मान और अर्शी खान (फोटो सोर्स- Instagram/Colorstv)

Gullu Confesses Feelings For Kanika Mann: 'बिग बॉस 20' में इन दिनों रिश्तों और भावनाओं का नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने अपनी दोस्त कनिका मान के सामने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने घरवालों को भी हैरान कर दिया। गुल्लू ने कनिका के सामने अपने दिल की बात रखते हुए स्वीकार किया कि अब उनके मन में कनिका के लिए सिर्फ दोस्ती वाली भावनाएं नहीं रह गई हैं। उन्होंने कहा कि वह उन्हें पसंद करने लगे हैं और यह पसंद अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है। गुल्लू की इस बात पर कनिका कुछ देर के लिए चुप हो गईं। हालांकि, बाद में दोनों के बीच इस मुद्दे पर लंबी बातचीत हुई, जिसमें कनिका भावुक होकर रोने लगीं।

गुल्लू ने लव गिल के सामने किया खुलासा

दरअसल, 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में गुल्लू, कनिका मान और लव गिल एक साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान गुल्लू ने कनिका के लिए अपनी भावनाओं का इजहार कर दिया। उन्होंने बताया कि कनिका के लिए उनकी पसंद दोस्ती से आगे बढ़ने लगी है।

कनिका उनकी बात सुनकर चुप रहीं, तो गुल्लू ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'बोल ना, गूंगी है क्या? मैंने आई लव यू थोड़ी बोल दिया।' इस पर लव गिल ने उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। गुल्लू ने अपनी बात साफ करते हुए कहा, 'मैंने आई लाइक यू बोला है यार।'

उन्होंने आगे कहा, 'पसंद है मेरे को।' इस पर कनिका ने जवाब दिया कि गुल्लू उन्हें भी पसंद हैं। तभी लव ने मजाक करते हुए उनकी बात का मतलब निकाला कि कनिका भी गुल्लू को पसंद करती हैं।

'मैंने ड्रैगन को पसंद कर लिया'

बातचीत के दौरान गुल्लू ने अपनी भावनाओं को लेकर एक और दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा, 'पसंद है, लेकिन ज्यादा होने लगी है अब।' इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरी गलती, मैंने ड्रैगन को पसंद कर लिया।'

जब कनिका ने उनसे पूछा कि क्या वह मजाक कर रहे हैं, तो गुल्लू ने साफ कहा कि वह गंभीर हैं। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और दर्शक दोनों की केमिस्ट्री को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कनिका मान क्यों हुईं इमोशनल?

गुल्लू और कनिका के बीच बाद में इस मुद्दे पर एक निजी और भावुक बातचीत भी देखने को मिली। गुल्लू ने कनिका से पूछा कि क्या वह हमेशा इसी तरह उनके प्रति संदेह में रहेंगी। बातचीत के दौरान कनिका ने अपने इमोशनल अटैचमेंट और किसी रिश्ते में जुड़ने के बाद चोट लगने के डर के बारे में बताया।

कनिका ने कहा कि वह हमेशा अकेली रही हैं, लेकिन इस वजह से उन्हें कभी तकलीफ नहीं हुई। गुल्लू ने उनसे पूछा कि क्या पिछले ढाई साल में वह किसी रिलेशनशिप में रही हैं? इस पर कनिका ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर लोगों को अपने करीब आने से रोका है, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं आगे चलकर उनकी वजह से किसी को दुख न पहुंचे।

यही बातचीत करते हुए कनिका भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। गुल्लू उन्हें समझाने और उनकी बात सुनने की कोशिश करते नजर आए।

अर्शी खान ने उठाए सवाल

दूसरी तरफ, बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अर्शी खान ने भी गुल्लू और कनिका के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शो में कनिका की भूमिका और गुल्लू के गेम पर उनके प्रभाव को लेकर चिंता जताई। अर्शी ने बिग बॉस के मेकर्स से गुल्लू को सही दिशा दिखाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि गुल्लू के परिवार के किसी सदस्य को घर के अंदर भेजा जाना चाहिए, ताकि उन्हें बेहतर तरीके से समझाया जा सके।

अब देखना दिलचस्प होगा कि गुल्लू और कनिका की यह दोस्ती आगे किस मोड़ पर पहुंचती है। क्या कनिका भी गुल्लू की भावनाओं को स्वीकार करेंगी या दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता ही बना रहेगा?

Updated on:
24 Nov 2026, 9:12 AM IST
Published on: