TV न्यूज

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

Scout OP-Love Gill Controversy: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल के बीच हुए विवाद के बाद अब जल्द ही फैमिली वीक शुरू होने वाला है। इसी बीच स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरनंदानी ने बॉयफ्रेंड के लिए घर के अंदर जाने से साफ मना कर दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 8:14 AM IST
Scout OP-Love Gill Controversy
स्काउट ओपी, लव गिल और काश्वी (फोटो सोर्स- ANI)

Scout OP-Love Gill Controversy: 'बिग बॉस 20' में जल्द ही फैमिली वीक शुरू होने वाला है। इस दौरान शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य घर में आकर उनसे मुलाकात करेंगे। हालांकि, स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरनंदानी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार उनसे मिलने बिग बॉस के घर नहीं जाएंगी। काश्वी ने एक लाइव स्ट्रीम के दौरान इसकी वजह भी बताई। उनका कहना है कि वह शो से जुड़ी किसी और परेशानी का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं और इस बार घर से दूर रहना ही पसंद करेंगी।

काश्वी ने पहले ही ठुकरा दिया था फैमिली वीक का न्योता

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में काश्वी से एक फैन ने पूछा कि क्या वह फैमिली वीक के दौरान स्काउट से मिलने बिग बॉस के घर जाएंगी? इस पर उन्होंने बताया कि वह काफी पहले ही इस न्योते को ठुकरा चुकी हैं।

काश्वी ने कहा, 'यार, फैमिली वीक के लिए मैं पहले ही काफी पहले मना कर चुकी थी।' इसके बाद उन्होंने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा, 'मुझे और प्रॉब्लमैटिक नहीं होना है। मुझे कोई परेशानी नहीं चाहिए। मुझे बस आराम से रहना है।'

काश्वी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका फैसला अचानक नहीं लिया गया है। वह पहले से ही शो के इस हिस्से में शामिल नहीं होने का मन बना चुकी थीं। फैंस की ओर से दोबारा विचार करने की अपील के बावजूद उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला।

स्काउट के माता-पिता या रोहित भाई जा सकते हैं घर

काश्वी ने ये भी बताया कि उनकी जगह स्काउट से मिलने के लिए उनके परिवार के दूसरे सदस्य बिग बॉस के घर जा सकते हैं। उनके मुताबिक, स्काउट के माता-पिता में से कोई एक या फिर रोहित भाई को फैमिली वीक में जाना चाहिए।उन्होंने कहा, "या तो उनके माता-पिता में से कोई एक जाए या रोहित भाई। मेरे हिसाब से इन लोगों में से किसी एक को जाना चाहिए।"

काश्वी का मानना है कि अगर स्काउट को कोई संदेश देना है तो उनके माता-पिता या रोहित भाई बेहतर तरीके से यह बात उन तक पहुंचा सकते हैं। इस तरह उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस बार फैमिली वीक का हिस्सा नहीं बनेंगी।

पिछली बार स्काउट से मुलाकात के दौरान हुआ था विवाद

गौरतलब है कि इससे पहले भी काश्वी बिग बॉस 20 के मंच पर स्काउट से मिलने पहुंची थीं। हालांकि, उनकी यह मुलाकात किसी भावुक पारिवारिक पल के बजाय विवाद की वजह बन गई थी। उस दौरान उन्होंने होस्ट रोहित शेट्टी के सामने स्काउट से बात करते हुए शो की दूसरी कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए थे।

काश्वी ने स्काउट के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की थी और उनसे लव के साथ अपनी बातचीत और नजदीकियों को लेकर सीमाएं बनाए रखने की बात कही थी। उन्होंने स्काउट को लव से दूरी बनाने की सलाह भी दी थी। इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी और काश्वी को उनकी कुछ टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। बाद में उन्होंने अपनी कुछ बातों को लेकर माफी भी मांगी थी।

माता-पिता की मर्जी के खिलाफ गई थीं काश्वी

लाइव स्ट्रीम में काश्वी ने अपनी पिछली मौजूदगी का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय वह अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ बिग बॉस के मंच पर गई थीं। उन्होंने कहा कि मंच से उतरने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया था।

हालांकि, अब वह दोबारा शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। ऐसे में फैमिली वीक में स्काउट से मिलने कौन आता है, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल काश्वी के बयान से इतना साफ है कि इस बार वह कैमरे और शो की गतिविधियों से दूरी बनाए रखना चाहती हैं।

Updated on:
25 Nov 2026, 8:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो

‘गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो…’, ईशा सिंह से ब्रेअकप पर छलका अविनाश मिश्रा का दर्द, ट्रोल्स से की खास अपील