TV न्यूज

‘बिग बॉस 12’ का जारी हुआ टीजर वीडियो, नए लुक के साथ डांस करते दिखे सलमान

इस वीडियो में सलमान के डांस परफॉर्मेंस के साथ ही शो के फैन्स को घर के भीतर का साफ नजारा भी देखने को मिल गया।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 5:04 PM IST
salman khan
salman khan

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। मेकर्स ने शो के टीजर वीडियो जारी करना शुरू कर दिए हैं। इसे 'बिग बॉस' शो आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान डांस करते नजरे आ रहे हैं। वहीं उनका लुक भी काफी अलग दिखाई दे रहा है जो काफी दिलचस्प है।

अपनी ही फिल्म के गाने पर कर रहे हैं डांस:
सलमान जारी किए गए टीजर वीडियो में अपनी ही फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ एयरहोस्टेज की ड्रेस पहने बैकग्राउंड डांसर ताल में ताल मिलाते दिख रही हैं। इस वीडियो में उनका लुक काफी डिफ्रेंट है। वह फ्रेंच कट लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके लुक को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इस बार पूरे सीजन फ्रेंच कट लुक में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:

सलमान ने वीडियो में कही ये बात:
इस वीडियो में सलमान के डांस परफॉर्मेंस के साथ ही शो के फैन्स को घर के भीतर का साफ नजारा भी देखने को मिल गया। इससे पहले कुछ ट्विटर हैंडल्स द्वारा घर के भीतर की तस्वीरें अपलोड की गई थी। इस वीडियो में सलमान ने अपने दबंग अंदाज में कहा, 'मेरे जीवन का सबसे लंबा रिलेशनशिप बिग बॉस के साथ है।' वहीं लॉन्चिंग इवेंट में सलमान के साथ कलर्स के CEO अभिषेक मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:

Published on:
Also Read
View All
कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार