TV न्यूज

कपिल शर्मा शो की कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले ने की शादी, पहली तस्वीर आई सामने

कॉमेडियन एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा और डॉ संकेत भोसले शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोमवार रात को दोनों की शादी जालंधर के एक क्लब में हुई। उनकी शादी की पहली तस्वीर सामने आई है।
2 min read
• •
Apr 27, 2021
sugandha_mishra.png

मुंबई। 'द कपिल शर्मा शो' की कॉमेडियन एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा और डॉ. संकेत भोसले ने सोमवार रात को शादी कर ली। पंजाब के जालंधर के एक क्लब में दोनों की शादी सीमित मेहमानों के बीच सम्पन्न हुई। इस शादी के लिए संकेत मुंबई से जालंधर पहुंचे थे। कोरोना गाइडलाइन के चलते सभी तरह की व्यवस्थाएं सीमित ही रखी गईं।

पहली तस्वीर आई सामने

शादी के बाद सुगंधा मिश्रा और संकेत की शादी की पहली फोटो एक्ट्रेस की दोस्त प्रीति ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में सुगंधा और संकेत की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। दोनों सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। सुगंधा ने पारम्परिक शादी के जोड़े की जगह वेस्टर्न स्टाइल में ड्रेस कैरी की। उनका लहंगा पिंक कलर का है और येलो कलर का क्रॉप टॉप पहना है। दूसरी तरफ बैठे संकेत ने वाइट शर्ट और पैंट के साथ येलो ब्लेजर पहना हुआ है। प्रीति ने इस फोटो को स्टोरीज पर लगाते हुए कैप्शन में 'जस्ट मैरिड' लिखा हुआ है।

हाल ही की थी सगाई

गौरतलब है कि 17 अप्रेल को सुगंधा और संकेत ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि उन्होंने सगाई कर ली है। सगाई की अंगूठी भी इन फोटोज में फ्लॉन्ट की थी। दोनों ने प्री-वेडिंग शूट भी करवाया, इसकी फोटोज भी शेयर की। इसके बाद रविवार को मेंहदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। सुगंधा ने संकेत के नाम की मेंहदी लगाकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं थीं।

7 साल पहले हुई थी मुलाकात

सुगंधा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे संकेत से 7 साल पहले दुबई में एक कॉमेडी शो की शूटिंग के दौरान मिली थीं। यहीं से उनकी दोस्ती की शुरूआत हुई। बाद में साथ में काम करना शुरू कर दिया। इनमें कई कॉमेडी शोज और डिजिटल शोज थे। एक्ट्रेस का कहना है कि करीब 3 साल पहले हमारी डेटिंग की खबरें मीडिया के जरिए बाहर आने लगीं, तो परिवार ने हम पर दबाव बनाया कि अगर खबरें सही हैं तो उन्हें शादी से कोई परेशानी नहीं है।

Published on:
27 Apr 2021 02:10 pm
Also Read
View All
‘पत्नियां ज्यादा रोमांटिक होती हैं’ पति, पत्नी और पंगा 2 में शब्बीर अहलूवालिया की वाइफ के जवाब पर कंटेस्टेंट बोले- प्यार में PHD है

‘अपने मुंह की गंदगी साफ करो’, यंग DSA ने माही विज पर बोला हमला, जमकर हुई लड़ाई

11 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने झेली बॉडी शेमिंग, अब वजन को लेकर बोलीं- मुझे बहुत ज्यादा फर्क पड़ा था

“ना पति के पैसे, ना बॉयफ्रेंड के!”, ग्रीस जाते हुए कश्मीरा शाह ने अफेयर की खबरों के बीच कोमल रानी पर कसा तंज?

‘मां को बोलता है मर जा, मेरे बच्चों का क्या होगा?’ Yung DSA की डेंगू वाली टिप्पणी के बाद रोईं माही विज, लोगों ने लगाया सिंपैथी कार्ड खेलने का आरोप