एक्ट्रेस देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) 7 महीने पहले ही माता पिता बने थे। अब एक बार फिर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। दूसरे बेबी की डिलेवरी के दौरान एक्ट्रेस को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसका खुलासा उन्होंने अपने नए वीडियो में किया है।
टेलीविजन अभिनेत्री देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने 11 नवंबर 2022 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक उन्होंने बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया है। इससे पहले देबीना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी 7 महीने पहले ही माता पिता बने थे। देबीना ने बेटी को जन्म दिया था। उनकी बेटी का नाम लियाना है।
अब एक्ट्रेस ने Debina Bonnerjee ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की कहानी को बयां किया है।
इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि दूसरी बेटी के जन्म में उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ा। देबिना की दूसरी बेटी सी सेक्शन से हुई और इसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने ब्लॉक के जरिए दिखाई। देबिना के इस ब्लॉग को देखकर हर कोई कह रहा है कि मां बनना आसान नहीं।
यह भी पढे़ं- श्रद्धा की कहानी देख छलका कनिष्का सोनी का दर्द
देबिना द्वारा शेयर की गई वीडियो में गुरमीत ने बताया कि वो काफी नर्वस हैं। वीडियो में गुरमीत देबिना के साथ अंदर ऑपरेशन थिएटर में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान देबिना बार-बार कहती हैं कि क्या सब के साथ ऐसा होता है...सब ठीक है ना...
एक्ट्रेस ने अपने चैनल पर दो वीडियो शेयर किए हैं। पहले में उनके पति गुरमीत चौधरी बता रहे हैं कि वह पत्नी की डिलीवरी को लेकर नर्वस हैं। वहीं दूसरे में देबिना की डिलीवरी हो रही है।
पहले तो एक्ट्रेस के सारे चेकअप होते हैं फिर देबिना को अंदर भेज दिया जाता है। एक वीडियो में हॉस्पिटल के अंदर का नजारा भी दिखाया है। वीडियो में गुरमीत ने ऑपरेशन रूम के अंदर खड़े होकर फैंस को दिखाया कि देबीना की डिलीवरी कैसे हुई थी।
वीडियो में देबिना ने ये भी बताया कि आखिर क्यों उनकी दूसरी बेटी की डिलीवरी इतनी जल्दी हुई। दोनों ही एक्टर्स के चेहरे पर खुशी और नर्वसनेस साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में देबिना ने ऑपरेशन रूम का भी नजारा दिखाया है। डॉक्टरों के साथ ऑपरेशन रूम में देबिना के पति गुरमीत भी मौजूद थे।
देबिना ने अपने फैंस को अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी दी थी और कहा था डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से उनकी डिलीवरी कभी भी हो सकती है। साथ ही बच्चे का साइज बहुत बढ़ रहा है पेट में पानी भी...देबिना कहती है कि अगर मैं ज्यादा वेट करूं तो वाटर ब्रेक हो सकता है इसलिए मैं तैयार हूं इसके लिए क्योंकि कभी भी अस्पताल जाना पड़ सकता है।
यह भी पढे़ं- विक्की कौशल ने माधुरी को बताया फर्स्ट क्रश फिर किया रोमांटिक डांस