TV न्यूज

भद्दी टिप्पणियों पर भड़कीं अभिनेत्री दीपिका सिंह! गणपति विसर्जन डांस पर हुई थीं ट्रोल

Deepika Singh Post: टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह अपने गणपति विसर्जन के डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया चैनल्स पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं, अब उन्होंने सभी को पोस्ट के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2026, 7:08 AM IST
Deepika Singh react on trolling Ganpati Visarjan Dance steps
दीपिका सिंह ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब (Photo Souce- Instagram/deepikasingh150)

Deepika Singh On Trolling Dance Steps: टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh), जिन्हें सुपरहिट सीरियल 'दिया और बाती हम' में 'संध्या बींदणी' के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी, उनका ट्रोलर्स पर गुस्सा फूट पड़ा है। हाल ही में गणपति विसर्जन के मौके पर उन्होंने एक डांस स्टेप किया था। जिसका वीडियो जैसे ही सामने आया, नेटिजन्स के साथ-साथ कई मीडिया पेजों ने भी उनके डांस की आलोचना की। अब अभिनेत्री दीपिका सिंह ने इस ट्रोलिंग और मीडिया के रवैये पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तीखा जवाब दिया है।

दीपिका सिंह ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

दीपिका सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा?

दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स और मीडिया चैनल्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, "वाह… अब ट्रोलर्स के साथ-साथ मीडिया चैनल्स भी इसमें शामिल हो गए हैं?"

अपने डांस स्टेप्स का बचाव करते हुए और अपने प्रदर्शन के पीछे की सोच को समझाते हुए दीपिका ने कहा, "इसे ताल (Rhythm) के साथ प्रयोग (Experiment) करना कहते हैं। लेकिन हां, इस तरह के प्रयोग को समझने के लिए आपका कला और नृत्य के बारे में शिक्षित होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको अपना दिमाग खुला रखना होगा, न कि रूढ़िवादी सोच से देखना होगा।"

"यह नया और अलग है, इसलिए आपको चिढ़ हो रही है"

दीपिका ने बताया कि दर्शक अक्सर उन्हीं चीजों को आसानी से स्वीकार करते हैं जिन्हें वह लंबे समय से देखते आ रहे हैं। जब कोई कलाकार कुछ नया करने की कोशिश करता है, तो लोगों को उसे स्वीकार करने में समय लगता है। उन्होंने आगे लिखा, "आप अब तक जो देख चुके हैं, बस उसी को सही मानकर स्वीकार कर रहे हैं। क्योंकि मेरा यह डांस स्टेप नया और अलग है, इसलिए आपको इससे चिढ़ हो रही है। खैर, मैं समझ सकती हूँ। कोई बात नहीं, कला को हर कोई नहीं समझ सकता!"

'मंगल लक्ष्मी' शो के साथ पूरा किया था 770 एपिसोड का सफर

काम के मोर्चे पर बात करें तो दीपिका सिंह को आखिरी बार कलर्स टीवी के मशहूर धारावाहिक 'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) में देखा गया था। ढाई साल तक दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद यह शो जून 2026 में 770 एपिसोड पूरे करके बंद हुआ था। दीपिका ने शो के अंत पर एक बेहद भावुक संदेश शेयर करते हुए 'मंगल' के त्यागी और स्वाभिमानी किरदार को निभाने का मौका देने के लिए मेकर्स और फैंस का शुक्रिया अदा किया था।

Updated on:
19 Sep 2026, 7:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब