टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' की फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी गोपी बहू के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। देवोलीना को दर्शकों ने हमेशा संस्कारी बहू के किरदार में ही देखा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिसकी वजह से वह चर्चाओं में बनी हुई हैं।
नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया की गोपी बहू उर्फ एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। गोपी बहू बनकर देवोलीना ने घर-घर में पहचान बना ली थी। सालों बाद भी उनका यह किरदार दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं हाल ही में देवोलीना गेम शो बिग बॉस 13 और 14 में नज़र आई थीं। शो में आने के बाद देवोलीना की लोकप्रियता और भी बढ़ गई। वहीं सोशल मीडिया पर भी देवोलीना काफी पॉपुलर हैं। इन दिनों वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं।
देवोलीना का बोल्ड लुक
देवोलीना भट्टाचार्जी को दर्शकों ने अधिकतर सीधी-साधी बहू के रूप में ही देखा है। ऐसे में देवोलीना ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया। इन फोटोज में देवोलीना ब्लैक स्टार ट्रांसपेरेंट टॉप को पहने हुए दिखाई दे रही हैं। जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
देवोलीना का बोल्ड अंदाज देख उड़े फैंस के होश
देवोलीना की इस बोल्ड तस्वीर पर ध्यान दें तो वह कुर्सी पर बैठे हुए दिलकश अदाएं बिखेरते हुए नज़र आ रही हैं। उनका यह हॉट एंड बोल्ड लुक देख उनके फैंस आश्चर्यचकित हो रहे हैं। कमेंट कर उनके चाहने वाले उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में देवोलीना ने लिखा है 'थ्रोबैक'। यानी कि जो तस्वीरें एक्ट्रेस ने पोस्ट की है। वह पुरानी है।
दुल्हन बनी देवोलीना भट्टाचार्जी
वैसे आपको बता दें वेस्टर्न लुक केसाथ-साथ हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना ब्राइडल फोटोशूट भी करवाया है। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
देवोलीना का खूबसूरत दुल्हन लुक
इस तस्वीर में आप देखते हैं कि देवोलीना दुल्हन की तरह सजी हुईं हैं। पेस्टल कलर के लहंगे में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। साथ ही उनकी ज्वैलरी और मेकअप उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे है।
ब्राइडल लुक में देवोलीना का कातिलाना अंदाज
कैमरे के सामने दिलकश अदाओं के साथ पोज देत हुए देवोलीना का यह अंदाज काफी वायरल हो रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर 90 हज़ार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। बता दें देवोलीना साथ निभाना साथिया 2 में भी दिखाई दे रही हैं।