नई दिल्ली | टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) आजकल सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में टीवी एक्टर और मुझसे शादी करोगे (Mujhse Shaadi Karoge) में नजर वाले मयूर वर्मा (Mayur Verma) ने देवोलीना के खिलाफ साइबर क्राइम (Cyber Crime) को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसको लेकर अब एक्ट्रेस का बयान आया है। देवोलीना ने बताया कि किसी मयूर वर्मा को नहीं जानती हैं, उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट (publicity stunt) बताया है। देवोलीना ने ये भी बताया कि उन्हें शिकायत के बारे में कुछ नहीं पता है।