TV न्यूज

Bigg Boss की ये Bold एक्ट्रेस बनीं दुल्हन? वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

Bigg Boss: बिग बॉस से सुर्खियों में आई एक बोल्ड अदाकारा दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, और उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। फैंस हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि क्या उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है…
less than 1 minute read
• •
Aug 24, 2025
Bigg Boss की ये Bold एक्ट्रेस बनीं दुल्हन? अब वायरल हो रही हैं तस्वीरें
आयशा खान( फोटो सोर्स: X)

Bigg Boss: बिग बॉस 17 से मशहूर हुई एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। तस्वीरों में आयशा दुल्हन के लिबास में सजी हुई हैं और उनके साथ एक मशहूर टीवी एक्टर भी नजर आ रहे हैं। क्या आयशा ने गुपचुप शादी कर ली है?

ये एक्ट्रेस बनीं दुल्हन

बता दें कि आयशा खान ने पीच कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है और वह किसी मंडप में बैठी हुई मुस्कुरा रही हैं। उनके साथ नजर आ रहे हैं मशहूर टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर, जिन्होंने आयशा के लहंगे से मैचिंग कपड़े पहने हुए हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए और उन्हें बधाई देने लगे। लेकिन रुकिए! अगर आप सोच रहे हैं कि आयशा खान और करण वी ग्रोवर ने सच में शादी कर ली है, तो ऐसा कुछ भी नहीं हैं। दरअसल ये तस्वीरें आयशा और करण के नए शो "दिल को रफू कर ले" के सेट की हैं। इस शो में आयशा और करण लीड रोल में हैं और वे पति-पत्नी का किरदार निभाते नजर आएंगे।

अब वायरल हो रही हैं तस्वीरें

आयशा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि उन्हें बिल्कुल ऐसा ही ब्राइडल लुक चाहिए। इससे जाहिर होता है कि आयशा जल्द ही शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। दरअसल आयशा खान रियल लाइफ में दुल्हन नहीं बनी हैं, लेकिन उनके ब्राइडल लुक ने फैंस को खूब दीवाना बना दिया है। अब देखना ये है कि आयशा का ये नया शो दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Updated on:
24 Aug 2025 03:17 pm
Published on:
24 Aug 2025 03:17 pm
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस