TV न्यूज

​’दिल मिल गए’ का ये एक्टर बंधा शादी के बंधन में, 3 साल रहा गोविंदा की भांजी के साथ अफेयर

अयाज खान की जिंदगी में अमीश से पहले आरती सिंह थी। आरती एक्टर गोविंदा की भांजी हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2018, 3:53 PM IST
ayaz khan
ayaz khan

टीवी के पॉपुलर शो 'दिल मिल गए' के एक्टर अयाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड अमिश से शादी कर ली है। अयाज शो में डॉक्टर शुभांकर का रोल निभा रहे हैं। उनकी शादी की जानकारी उनके बेस्ट फ्रेंड करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया के जरिए ब्रेक की है।

बिपाशा और करण ने शेयर की तस्वीरें:
अयाज के बेस्ट फ्रेंड करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अयाज और अमिश की तस्वीरें और वीडियो अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

कैप्शन में लिखी ये बात:
इंस्टा पर शेयर की फोटो के कैप्शन में बिपाशा बसु ने लिखा, 'अयाज की पत्नी का नाम अमीश है.. दोनों बहुत की प्यारे कपल हैं..तुम दोनों बहुत ही भाग्यशाली इंसान हो।'

गोविंदा की भांजी से था अफेयर:
रिपोर्ट्स के अनुसार अयाज खान की जिंदगी में अमीश से पहले आरती सिंह थी। आरती एक्टर गोविंदा की भांजी हैं। अयाज और आरती का करीब 3 सालों तक अफेयर चला था। बाद में किन्हीं कारणों से दोनों ने इस रिश्तो को तोड़ दिया। प्यार का रिश्ता खत्म हो जाने के बाद भी दोनों अभी भी बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Introducing Mr. And Mrs. Khan!❤️ #cutestnewlyweds

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

करण और अयाज ने किया एक साथ काम:
अयाज और करण ने 'दिल मिल गए' सीरियल में काम किया था। यहीं से दोनों की दोस्ती गहरी हुई। करण के साथ-साथ बिपाशा भी अयाज की अच्छी दोस्त बन गई हैं। तीनों को अक्सर एक साथ पार्टी में देखा जाता है। तीनों अपनी फोटोज अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

शॉर्ट फिल्मों में भी किया काम:
टीवी शोज के अलावा अयाज ने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है। वहीं उन्होंने अपने खुद के यूट्यूब चैनल को भी लॉन्च किया है। इसके अलावा अयाज ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब