30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करण से परेशान थी उनकी पत्नियां, शादी के बाद अफेयर के चलते सबके सामने खा चुके हैं थप्पड़

करण सिंह ग्रोवर ने 3 शादियां की थी। सबसे पहले उनकी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से साल 2008 में...

3 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Feb 23, 2018

karan singh grover birthday

karan singh grover birthday

आज टीवी के जाने माने स्टार एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 23 फरवरी, 1982 को जन्मे करण का ये बर्थडे खास मनाने के लिए उनकी पत्नी एक्ट्रेस बिपाशा बसु काफी कुछ प्लैन्स बना चुकी हैं। इस वक्त ये जोड़ा गोवा में है।इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी अपलोड की गई हैं जिसमें करण और बिपाशा काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

वैसे करण सिंह ग्रोवर की पर्सनल और प्रोफेश्नल लाइफ दोनों ही काफी सुर्खियों में रही है। करण सिंह ग्रोवर ने 3 शादियां की थी। सबसे पहले उनकी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से साल 2008 में शादी हुई थी। इसके बाद साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली और साल 2016 में करण ने जेनिफर को छोड़ एक्ट्रे बिपाशा बासु संग सात फेरे लिए। तो चलिए अब आपको इनकी तीनों शादियों के बारे में कुछ बताते हैं।

श्रद्धा निगम थी करण के व्यवहार से परेशान

करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी लेकिन करण का मन हमेशा दूसरी लड़कियों में लगा रहता था। श्रद्धा ने कई बार करण को रंगे हाथों भी पकड़ा। लेकिन इसके बावजूद वे अपनी शादी को मौके देती रहीं। लेकिन हद तब हो गई जब करण सिंह ग्रोवर का नाम रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से जुड़ा।करण ने पब्लिकली भी निकोल से प्यार करने की बात कबूल की। बस फिर क्या था श्रद्धा ने उसीा वक्त करण को तलाक देने का मन बना लिया।10 महीने की इस शादी में करण कभी भी श्रद्धा के लिए लॉयल नहीं रह पाए।

जेनिफर से सभी के सामने खाया था थप्पड़

श्रद्धा से तलाक लेने के बाद करण कोरियोग्राफर निकोल संग प्यार में जरुर थे लेकिन जब उनके जाने माने टीवी शो दिल मिल गए में एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की एन्ट्री हुई तो उनका ध्यान जेनिफर की तरफ चला गया। तब कहा जाता था कि करण एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहे हैं। एक थी उनकी कोरियोग्राफर निकोल और दूसरी थीं जेनिफर विंगेट।

फिर देखते ही देखते निकोल से उनका ब्रेकअप हो गया और पूरी तरह वे जेनिफर संग जुड़ गए। इसके बाद करण ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली लेकिन करण जेनिफर के लिए भी लॉयल नहीं रह पाए।शादी के कुछ महीने बाद ही करण जेनिफर की पीठ पीछे लड़कियों संग रिलेशन बनाने लगे। एक बार तो जेनिफर ने 'दिल मिल गए' के सेट पर करण को किसी लड़की के साथ पकड़ लिया और वहीं सबके सामने थप्पड़ मार दिया।उस वाक्या ने जेनिफर और करण के बीच दूरियां पैदा कर दी। इसके बाद जेनिफर और करण ने एक महीने तक बात नहीं की थी।

बिपाशा से अलोन फिल्म के दौरान हुआ प्यार

इसके कुछ वक्त बाद ही करण को फिल्मों में आने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म 'अलोन' थी। फिल्म में करण ने बिपाशा बसु के साथ लीड किरदार निभाया। फिल्म में करण और बिपाशा के कई सारे इंटीमेट सीन भी दिखाए गए। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करण बिपाशा से प्यार हो गया। जिसके चलते आए दिन करण और जेनिफर में लड़ाई होने लगी और एक दिन करण ने जेनिफर से तलाक लेने का मन बना लिया। इसके बाद साल 2016 में जेनिफर ने करण को तलाक दे दिया और 4 साल बड़ी बिपाशा बसु से शादी के बंधन में बंध गए।