TV न्यूज

‘उसने हमें उल्लू बना दिया’, TMKOC में ‘दयाबेन’ की वापसी पर झल्लाए ‘जेठालाल’ Dilip Joshi

बेहद लंबा समय बितने के बाद भी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) में दयाबेन की एंट्री नहीं हुई है, जिसके बाद शो को काफी ट्रोल किया जा रहा है. वहीं शो में दयाबेन की एंट्री को लेकर जेठालाल यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने अपनी बात रखी है.
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2022, 10:03 AM IST
TMKOC में 'दयाबेन' की वापसी पर झल्लाए 'जेठालाल' Dilip Joshi
TMKOC में 'दयाबेन' की वापसी पर झल्लाए 'जेठालाल' Dilip Joshi

टीवी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में काफी समय से 'दयाबेन' एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) की एंट्री को लेकर काफी बातें सामने आ रही थी, जिसके चलते शो को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा. दिशा वनाकी जब मां बनाने वाली थी, जिसके लिए उन्होंने शो से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था. उनके मां बनने के बाद भी शो में उनकी एंट्री को लेकर कई खबरें सामने आए जा रही थी, जिसके बाद अब खबर आ रही है कि वो शो में वापसी नहीं कर रही हैं.

वहीं सामने आ रही खबरों की माने तो शो में 'दयाबेन' का किरदार निभाने के लिए एक दूसरी एक्ट्रेस राखी विजन (Rakhi Vijan) को फाइनल कर लिया गया है. वहीं दयाबेन की एंट्री को लेकर शो में 'जेठालाल' का करिदार निभाने वाले दिलीप जोश (Dilip Joshi) ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि 'वो तो... हां, देखिए अभी. दया आने वाली थी, लेकिन... फिर से उसने हमें उल्लू बना दिया है, तो अभी पता नहीं है कि असित भाई क्या चाहते हैं'. दिलीप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं.


साथ ही कमेंट्स करते हुए यूजर्स करते हैं कि 'बहुत दुखी नजर आ रहे हैं बेचारे जेठालाल जी'. वहीं एक और यूजर लिखता है कि 'दयाबेन नहीं आएगी शायद अब कभी भी'. इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि 'कितने सीधे हैं बेचारे ये जेठालाल'. साथ ही कुछ यूजर्स ने नई एक्ट्रेस को लेकर भी कमेंट्स किया है. बता दें कि दिशा वकानी ने परिवार को समय देने का फैसला किया था, जिसके बाद से उन्होंने शो को में वापसी नहीं की, लेकिन अब ये बात साफ हो चुकी हैं कि वो शो में अब नहीं दिखाई देंगी. अब देखना ये है कि शो में दयाबेन के किरदार में राखी विजन को कितना पसंद किया जाता है.

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब