TV न्यूज

दीपिका- शोएब के घर से आई बुरी खबर, हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहा परिवार

Dipika Kakar- Shoaib Ibrahim: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर से बुरी खबर आ रही है। परिवार का सबसे अहम शख्स इस समय काफी बीमार है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2024, 10:41 AM IST
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर का सदस्य हुआ हॉस्पिटल में एडमिट
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर का सदस्य हुआ हॉस्पिटल में एडमिट

Dipika Kakar- Shoaib Ibrahim: टीवी के पावर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इस समय काफी परेशान हैं। दोनों के परिवार का अहम सदस्य इस समय हॉस्पिटल में एडमिट है। ये जानकारी खुद दीपिका ने दी है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार से जुड़ी खबरें शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस ने जैसे ही ये खबर सुनाई, उनके फैंस काफी परेशान हो गए।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मां हुई हॉस्पिटल में एडमिट (Dipika Kakar- Shoaib Ibrahim)

दीपिका कक्कड़ और शोएब दोनों ने एक व्लॉग से जानकारी शेयर की है, उन्होंने बताया है कि शोएब इब्राहिम की अम्मी यानी दीपिका की सास इस समय हॉस्पिटल में हैं। उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई है। दीपिका ने बताया कि उनकी सास सर्जरी को लेकर काफी डरी हुई थीं। उनके यूट्रस में फाइब्रॉइड्स हो गए थे, जिसका ऑपरेशन किया गया है।

दीपिका ने आगे बताया, "मां ऑपरेशन से पहले काफी डरी और सहमी हुई थीं वह ऑपरेशन नहीं करवाना चाहती थीं। बार-बार अम्मी हमसे पूछ रही थीं क्या मैं ठीक हो जाउंगी? कोई डरने वाली बात तो नहीं है ना। उस समय हम सभी उन्हें दिलासा दे रहे थे कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगी।" शोएब ने अब बताया है कि अम्मी का ऑपरेशन हो गया है और वह जल्द ठीक होकर घर आ जाएंगी।"

Updated on:
27 Apr 2024, 10:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब