जोहरा सहगल को हिन्दी सिनेमा की ग्रांड ओल्ड लेडी कहा जाता है, उनके बारे में कहा जाता है कि वह इंटरव्यू के लिए पैसे लेती थीं। साल 1997 में जोहरा सहगल ने कहा, “मैं अब 85 साल की हो गई हूं इसलिए अपने अंतिम संस्कार के लिए पैसे बचा रही हूं। एक बार उन्होंने खुशवंत सिंह से कहा था कि मैं चाहती हूं कि मेरे मरने पर इलेक्ट्रिक मशीन में मेरा अंतिम संस्कार कर दिया जाए। मैं कोई ताम-झाम या स्वर्ग में जाने के लिए कर्मकांड नहीं चाहती। अगर श्मशान, मेरे शरीर की अस्थियों को रखने के लिए तैयार न हो तो उन्हें टॉयलेट में फ्लश कर देना।