TV न्यूज

दिव्यांका त्रिपाठी तोड़ देंगी अपनी 9 साल की शादी? पति विवेक दहिया ने तलाक की अफवाहों पर दिया बयान

Divyanka Tripathi Divorce Rumours: फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने अपने तलाक की खबरों पर बयान दिया है।
2 min read
Apr 15, 2025
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya divorce rumors
दिव्यांका त्रिपाठी संग तलाक की खबरों पर विवेक दहिया ने दिया बयान

Vivek Dahiya React Wife Divyanka Tripathi Divorce Rumours: टीवी के पावर कपल कहे जाने वाले दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के तलाक की खबरें काफी समय से आ रही हैं। ऐसे में विवेक दहिया ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है। बता दें,दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। शो 'ये हैं मोहब्बतें' से ही दिव्यांका और विवेक के प्यार की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और अब कपल की शादी को 9 साल हो चुके हैं। काफी बार खबर आई की दिव्यांका मां बनने वाली हैं फिर खबरें दोनों के तलाक की भी आना शुरू हो गई। अब तलाक की खबरों की विवेक दहिया ने सच्चाई जाहिर की है। जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। विवेक दहिया का वीडियो वायरल हो रहा है।

विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी लविंग फोटोज शेयर करते रहते हैं। कई इवेंट और अवॉर्ड शो में कपल को साथ में काफी खुश और एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया है। इसी बीच जब तलाक की खबरें आई तो कपल के फैंस हैरान रह गए। विवेक ने एबीपी न्यूज से बातचीत की और तलाक की खबरों पर बात की। विवेक ने कहा, "बहुत मजे आ रहे हैं। मैंने देखा। मैं और दिव्यांका हंस रहे थे। हम लोग आइसक्रीम खाते-खाते पढ़ भी रहे थे। हमने सोचा थोड़ा और लंबा होता तो हम पॉपकॉर्न भी मंगा लेते। एंटरटेनमेंट है और कुछ नहीं।”

विवेद दहिया ने इस खबरों को कहा झूठ

विवेक दहिया ने आगे कहा, “मैं भी यूट्यूब ब्लॉगिंग करता हूं। मुझे पता है कि क्लिकबेट क्या होता है तो मैं ये जो बिजनेस मॉडल है उसे बहुत अच्छे से समझता भी हूं। सनसनी थंबनेल डाल दोगे तो लोग आएंगे और वो वीडियो देखेंगे, लेकिन उसमें कुछ होता नहीं है। आपको कुछ अनरियल लगे तो व्यूज मत बढ़ाओ। फालतू की जो न्यूज होती हैं वो आती रहती हैं। ये फेक एंटरटेनमेंट है।” विवेक के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि तलाक की सभी खबरें झूठी हैं और दोनों साथ में बेहद खुश हैं।

Updated on:
15 Apr 2025 12:19 pm
Published on:
15 Apr 2025 12:19 pm