TV न्यूज

दिव्यांका त्रिपाठी को हुई ये बीमारी, फोटो शेयर कर दी जानकारी

Divyanka Tripathi Diagnosed With This Disease: फेमस शो 'ये है मोहब्बतें' स्टार इशी मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।
2 min read
Apr 15, 2025
divyanka tripathi diagnosed with dengue
दिव्यांका त्रिपाठी हुई बीमार

Divyanka Tripathi News: टीवी की फेमस बहू और फेवरेट मां से मशहूर दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को लेकर बड़ी खबर आई है। जो उन्होंने खुद पोस्ट में दी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें गंभीर बीमारी हो गई है। अपनी एक्टिंग से घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं पहले वह अपनी लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई थी अब वह अपनी बीमारी की वजह से चर्चा में हैं। लोग दिव्यांका त्रिपाठी को बेहद पसंद करते हैं। बच्चों से लेकर महिलाओं को उनके टीवी शो काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन अब दिव्यांका ने अपने फैंस को चिंतित कर दिया है। उनका पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके पोस्ट से उनके फैंस हैरत में हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने पोस्ट में बताई अपनी बीमारी (divyanka tripathi suffering from dengue)

दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपनी छोटी-छोटी बातें शेयर करती नजर आती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पोस्ट भी करती है। इस बार भी उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि वह बीमार हैं। उन्हें 102 डिग्री सेल्सियस बुखार है। उन्हें डेंगू हो गया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने थर्मामीटर की फोटो भी शेयर की है। इसमें साफ नजर आ रहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "जो लोग जानने के लिए बेताब थे। डेंगू हो गया है। अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं।" इस फोटो को देख उनके फैंस कमेंट करने लगे और उनकी सेहत के लिए परेशान दिखे।

दिव्यांका त्रिपाठी के लिए फैंस कर रहे दुआ (divyanka tripathi Instagram)

दिव्यांका त्रिपाठी इतनी बीमारी होने के बाद भी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटीं उन्होंने बुखार होने के बावजूद भी अवॉर्ड शो में शिरकत की और उससे जुड़ी तस्वीरें भी शेयर कीं। अब दिव्यांका त्रिपाठी के पोस्ट पर उनके चाहने वाले लोग कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा, "बीमार होने के बाद भी आपने अपनी जिम्मेदारियां हाथ से नहीं जाने दीं। आपको अपना आइडल कहते हुए गर्व होता है।" दूसरे ने लिखा, "दिव्यांका आप सच में बेहद मेहनती हो। आपको अपनी क्वीन कहते हुए गर्व होता है।" दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्ट पर कई फैंस ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की।

Updated on:
15 Apr 2025 09:23 am
Published on:
15 Apr 2025 09:23 am