TV न्यूज

एक मच्छर को लेकर ट्रोल हो गईं दिव्यांका त्रिपाठी, एक्ट्रेस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की एक बहुत ही फेमस पर्सनानिलिटी हैं। वो इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से एक्टिव हैं। सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली दिव्यांका ने कुछ ही शोज करके जबरदस्त पॉपुलेरिटी हासिल की है।

2 min read
Divyanka Tripathi

सीरियल ये है मोहब्बतें में इशी मां बनकर दिव्यांका ने हर किसी का दिल जीता। इस शो के बाद खासकर उन्होंने इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल कर लिया जो आज भी काफी लोगों के लिए मुश्किल की बात है। इंडस्ट्री में उन्हें काफी रिस्पेक्ट दी जाती है। हालांकि इस बीच एक ऐसा भी प्लेस है जहां लोग सेलेब्स पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और ये जगह है सोशल मीडिया। दरअसल सोशल मीडिया ने सेलेब्स से लेकर आम इंसान को वो प्लेटफॉर्म दिया है जहां वो बिना किसी की इजाजत के जो चाहे वो लिखने और बोलने के लिए आजाद हैं। ऐसे में कई बार लोग हद पार कर कुछ ऐसा भी कह डालते हैं जिसे हजम करना किसी के लिए भी बस के बाहर होता है। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की लेटेस्ट पोस्ट पर देखने को मिला है।

दरअसल टीवी के साथ-साथ दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन कई मजेदार पोस्ट अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। अब उनकी लेटेस्ट पोस्ट पर एक ट्रोलर ने अपना काम कर दिया। हालांकि हमेशा की तरह ही दिव्यांका ने उस ट्रोलर को भी जबरदस्त जवाब दिया।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने जिम की एक तस्वीर शेयर की। दिव्यांका ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय मच्छरों की वजह से सुबह-सुबह जल्दी उठ गई। उम्मीद करती हूं कि आपकी रात अच्छी बीती हो'। बस फिर क्या था उनकी इस पोस्ट पर हमेशा की तरह ही ट्रोलर ने उन्हें टार्गेट कर डाला।

यूजर ने दिव्यांका की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भारतीय मच्छर शब्द का उपयोग देश के लिए बहुत ही अपमानजनक लगता है। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन मैं आपके द्वारा कहे गए इन शब्दों की सरहाना नहीं करता'। उस ट्रोलर ने अपने कमेंट को बाद में डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक दिव्यांका ने उसके इस ट्रोल का स्क्रीन शॉर्ट लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया और ट्रोलर को मुंह तोड़ जवाब दिया।

दिव्यांका ने इस कमेंट को अपनी स्टोरी पर पोस्ट करने और साथ ही ट्रोल को जवाब देते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस व्यक्ति ने अपना कमेंट तुरंत ही हटा लिया, लेकिन मैं लोगों की इस तरह की सोच से चौंक जाती हूं। मच्छर से ज्यादा ऐसी नाजुक सोच से परेशान हूं अब।

दिव्यांका ने ट्रोल के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, 'मैं भारत में हूं और यह मच्छर भी भारत में है। मैं एक लोकप्रिय भारतीय हूं और वो मच्छर भी फेमस हो सकते हैं। तो इंसानों और कीड़ों के बीच ये भेदभाव क्यों'? दिव्यांका ने आगे जवाब देते हुए लिखा, 'अगर आप सीरियस हैं तो चलिए गंभीर तरह से बात करते हैं।

संवेदनशील होने के बजाय मैच्योर की तरह बर्ताव करें और स्पेड को स्पेड ही कहें। भारत में मेरे घर के बगल में एक खुला हुआ नाला है, जहां काफी मच्छर हैं और ये सच है। अमेजन के जंगल में भी मच्छर हैं अगर मैं ये कहूं तो क्या अमेजन वासियों को भी बुरा लगना चाहिए? छोटी-छोटी बातों पर सीरियस मत हो, बड़े-बड़े मसले भी हैं हमारे पास'।

Published on:
14 Jan 2022 01:05 pm
Also Read
View All