
AMRITA PRAKASH
राजश्री प्रोडक्शन के अंडर में बनी फिल्म विवाह फैमिली ड्रामा थी, जिसमें लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अनुपम खेर, आलोक नाथ जैसे कई बड़े कलाकार थे, जिन्होंने अपनी दमदार ऐक्टिंग से फिल्म की सफलता में चार चांद लगा दिए थे। इन सबके अलावा इस फिल्म में एक और किरदार था और वो था अमृता राव की छोटी बहन बनी का जिनका फिल्म में नाम रजनी था और असल जिंदगी में ये अमृता प्रकाश के नाम से जानी जाती हैं।
बता दें कि अमृता प्रकाश बचपन से मनोरंजन जगत से जड़ी हई हैं। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई प्रोजेक्ट पर काम किया है। यही नहीं उन्होंने कई ऐड में भी काम किया है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अमृता प्रकाश ने करीब 50 बड़े विज्ञापनों में काम किया। यही नहीं अमृता प्रकाश ने कुछ टीवी शोज में ऐक्टिंग करने के अलावा होस्टिंग भी की। उन्होंने ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ 2 साल तक शो 'क्या मस्ती क्या धूम' भी होस्ट किया।
ये तो हो गई बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात। इसके साथ ही आपको बता दें कि अमृता प्रकाश ने साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग स्किल दिखाई है, लेकिन उन्हें असली पहचान राजश्री प्रोडक्शन में बनी फिल्म विवाह में मिली।
फिल्मों के अलावा अमृता प्रकाश ने टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। टीवी पर उन्होंने 'अकबर बीरबल', 'प्यार तूने क्या किया', 'सीआईडी' समेत कई धारावाहिकों में काम किया। वहीं फिल्मों में उन्होंने 'विवाह' के अलावा 'एक विवाह ऐसा भी', 'वी आर फैमिली' में काम किया।
फिल्म में निभाए छोटी के किरदार ने उनके करियर की कायापलट ही कर दी। अमृता प्रकाश साल 2020 में टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में नजर आई थीं। अमृता प्रकाश ने रुबीना दिलैक के साथ टीवी शो 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में भी काम किया। इस शो में जसलीन के रोल में उन्हें खूब नोटिस किया गया।
हालांकि पिछले कुछ वक्त से वे इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर वो काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। आए दिन वे अपनी कोई न कोई पोस्ट लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। लोग आज भी उन्हें उनके कुछ फेमस कैरेक्टर्स के लिए याद करते हैं।
Published on:
13 Jan 2022, 11:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.