1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुजैन खान के साथ रिलेशन पर अर्सलान गोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा जब दो लोग खुश है तो…

ऋतिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन का नाम लगातार एक्टर अर्सलान गोनी के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को अक्सर पार्टी और इवेंट पर एक साथ देखा गया है। अब पहली बार अर्सलान गोनी ने इसको लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 13 Jan 2022, 11:58 PM IST

arslaan_goni.jpg

ARSLAAN KHAN

सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने लम्बे वक्त के बाद साल 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं। दो बेटों की मां सुजैन खान एक इंटीरियर डिजायनर हैं। वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी हैं। वहीं ऋतिक रोशन एक सफल एक्टर के तौर पर फिल्मों में लगातार बने हए हैं।

दूसरी तरफ जब बात आती है पर्सनल लाइफ की तो सुजैन खान एक्टर अर्सलान गोनी के साथ स्पॉट की जाती हैं। बात चाहें पार्टी की हो, इवेंट की हो या फिर वेकेशन्स की, सुजैन खान को अक्सर एक्टर के साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने ही अपने इस रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से छिपाए रखा है, लेकिन हाल ही में सुजैन खान ने जब खुद के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए जाने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी तो अर्सलान गोनी ने डिजाइनर की पोस्ट पर किस इमोजी बनाई थी।

इसके बाद एक बार फिर एक्टर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। अब ऐसे में चारों तऱफ अफेयर की खबरों के बीच खुद एक्टर अर्सलान गोनी ने चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि यह पहला मौका है जब एक्टर ने मीडिया में इस तरह की बात की है।

यह भी पढ़ेंः फिल्म में शाहिद कपूर की साली आज हो गई हैं इतनी ग्लैमरस, देखकर हैरान हैं फैंस

अर्सलान गोनी से जब सुजैन संग रिलेशनशिप में रहने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता हूं। नॉर्मली देखा जाए तो मुझे इस बारे में बात करना पसंद नहीं। उन्होंने कहा कि मैं लगातार इसके बारे में खबरें सुन रहा हूं। जिसके चलते मेरे दोस्त लगातार मुझे मैसेज करके पूछ रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि अगर दो लोग खुशी से अपनी जिंदगी जी रहे हैं तो इसमें परेशानी क्या है।

सुजैन की पोस्ट पर किस इमोजी बनाने को लेकर जब अर्सलान गोनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब कोई कोविड पॉजिटिव आए तो आप मेरे से क्या उम्मीद कर रहे हैं कि मैं क्या कहूंगा? मैं हमेशा से ही उनको अपनी दुआओं में रखता हूं। कहता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।

यह भी पढ़ेंः उमर रियाज के साथ रिश्ते को लेकर रश्मि देसाई की मां ने तोड़ी अपनी चुप्पी

लोग सोशल मीडिया पर किस तरह की बातें बना रहे हैं और क्या कह रहे हैं, मैं इस बात पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता। हर किसी का हक है कहना, जो भी वह कहना चाहता है। जब सुजैन पॉजिटिव आईं तो मैंने कुछ स्वीट कॉमेंट पोस्ट कर दिया।