
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर निर्देशक एकता कपूर जल्द ही फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' पर एक टीवी शो बनाने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस शो की कहानी हूबहू फिल्म से मिलती जुलती होगी।
एकता ने शो को लेकर स्टार्स की खोज चालू कर दी है। कहा जा रहा है कि इस नए शो में 'स्पिट्सविला' और 'रोडीज' के कंटेस्टेंट्स काम कर सकते हैं हैं। इस वक्त सीरियल में वरुण सूद को लीड किरदार में लेने की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस शो में वरुण, ऋतिक रोशन का किरदार अदा करेगा।
जानें वरुण सूद के बारे में
वरुण सूद की बात करें तो वह 'रोडीज X2' के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 'एमटीवी स्पलिट्सविला 9' में पार्टिसिपेट किया जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में आए। खबरों के मुताबिक आजकल वरुण 'बिग बॅास 11' की कंटेस्टेंट बेनफ्शा सूनावाला को डेट कर रहे हैं।
हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है। इसके अलावा इन दिनों शो की कहानी पर भी काम जारी है। गौरतलब है की करण की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' बॅालीवुड की ब्लॅाक बस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर , शाहरुख खान , काजोल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया था। आज भी लोगों की जबान पर इस फिल्म के डॅायलोग्स और गाने हैं।
इस फिल्म ने करीना के कॅरियर को एक नई पहचान दिलाई थी। फिल्म में जहां एक ओर शाहरुख और काजोल की खट्टी-मीठी नोकझोक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी वहीं ऋतिक और करीना की हॅाट केमिस्ट्री ने सारी जनता का दिल जीत लिया था। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।