TV न्यूज

सपना चौधरी के पैरों को धोकर इस शख्स ने पिया पानी, वायरल हुआ वीडियो तो भड़के लोग

Sapna Chowdhary Video : सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन उनके पैरों को धुलकर पानी पीता हुआ दिखाई दक रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।
2 min read
Jun 02, 2023
fan_washes_sapna_chowdhary_feet_with_water_and_drinks_on_stage_video_goes_viral_netizens_shocked.jpg

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सपना ने अपने करियर की शुरुआत स्टेड परफॉर्मेंस से की थी। एक समय था जब उन्हें कोई नहीं जानता था। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सपना ने वो मुकाम हासिल कर लिया जिससे उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

बता दें कि सपना चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें डांसर स्टेज पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वहां मौजूद दो शख्स उनके पैरों को धोते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों शख्स कभी उनके पैरों पर पानी डालते हुए दिख रहे हैं तो कभी गुलाब की पत्तियां डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सपना के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान देखने को मिल रही है।

वीडियो देखकर हैरानी तब होती है जब आखिरी में वो शख्स उस पानी को पी लेता है और अपने ऊपर भी डालता है। इस वीडियो को देखने के बाद साफ जाहिर होता है कि सपना के फैंस उन्हें भगवान का दर्जा देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान है। कई लोग वीडियो को देखने के बाद इसका विरोध करते भी दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'घटिया हरकत'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये हरकत बहुत अजीब है जिसे देखना मुश्किल हो रहा है। जबकि एक अन्य येजर ने लिखा, 'ऐसा कौन करता है।'

आपको बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से खेल खेला था। हाल ही में उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू किया। यहां पहले दिन उन्होंने फुल-स्लीव्स आइवरी गाउन पहना था। जबकि अगले दिन व्हाइट एंड पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनकर वॉक किया था। सपना ने अपने आउटफिट को मैचिंग हील्स के साथ पेयर किया था। इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Updated on:
02 Jun 2023 09:55 am
Published on:
02 Jun 2023 09:50 am
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’