TV न्यूज

Bigg Boss 19: विलेन से हीरोइन बनने वाली फरहाना भट्ट की जर्नी बनी सेंसेशन

Bigg Boss 19: हम आपको Bigg Boss 19 में भाग लेने वाली एक ऐसी कंटेस्टेंट की कहानी बताने वाले है, जिसने विलेन से हीरोइन बनने का अनोखा सफर तय किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। शुरुआत में वो अपनी झगड़ालू और कंट्रोवर्शियल पर्सनालिटी के कारण काफी चर्चित भी रही।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2025, 5:23 PM IST
विलेन से हीरोइन बनने वाली फरहाना भट्ट की जर्नी बनी सेंसेशन
फरहाना भट्ट (सोर्स: X)

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले हो चुका है और गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम कर जीत दर्ज की है। जबकि फरहाना भट्ट सेकेंड रनर-अप रहीं। बता दें, फिनाले से पहले ही सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब 'रिकॉर्ड' की चर्चा जोरों पर थी, जिससे फैंस के बीच ये अफवाहें थीं कि फरहाना भट्ट इस सीजन की विनर नहीं बनेंगी। ये चर्चा तब शुरू हुई जब टेलीचक्कर के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया।

फरहाना भट्ट की जर्नी बनी सेंसेशन

दरअसल, इस पोस्ट में 'बिग बॉस 13' की फाइनलिस्ट प्रियंका चाहर चौधरी, 'बिग बॉस 11' की हिना खान और 'बिग बॉस 19' की फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट की तस्वीरें दिखाई गईं और तीनों ही एक जैसे रेड कलर के आउटफिट में थीं। साथ ही पोस्ट में लिखा गया कि लाल रंग (Red Color) कभी भी 'बिग बॉस' के फिनाले के लिए लकी साबित नहीं हुआ है। इस थ्योरी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या ये सच है, लेकिन इस सीजन में ये सच हो गया।

इतना ही नहीं, इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन भी देखने लायक थे, कुछ यूजर्स ने ट्रस्ट जताया कि फरहाना इस बार इतिहास बदलने वाली है पर ऐसा नहीं हुआ। बता दें, एक यूजर ने लिखा, "इतिहास बदलेगा और फरहाना भट्ट ही विनर होंगी, इंशाअल्लाह।" तो वहीं दूसरे यूजर ने सपोर्ट करते हुए कहा, "नहीं, फरहाना लाल ड्रेस में ट्रॉफी अपने नाम करेगी।" तो अन्य यूजर्स का मानना था कि लाल रंग अब फरहाना का आइकॉनिक ड्रेस बन चुका है, इसलिए शायद इस बार रिकॉर्ड नहीं टूटेगा। बता दें, ये थ्योरी लास्ट में सच साबित हुई और गौरव खन्ना ने ट्रॉफी जीती, जिससे ये साफ हो गया कि लाल रंग बिग बॉस के लिए अनलकी है।

विलेन से हीरोइन बनने तक का सफर

बता दें, 'बिग बॉस 19' की रनर-अप फरहाना भट्ट की जर्नी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। उनका जन्म 15 मार्च 1997 को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में हुआ था और बचपन से बड़े सपने देखने वाली फरहाना ने मास कम्युनिकेशन में पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुपम खेर की एक्टिंग अकादमी से ट्रेनिंग ली। उन्होंने 2016 में सनी कौशल के साथ 'सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रैवल्स' से अपने करियर की शुरुआत की।

इसके बाद 'लैला मजनू' से उन्हें पहचान मिली, फिर 2019 में उन्होंने सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'नोटबुक' में डॉली का किरदार निभाया था और अब बिग बॉस 19 में विलेन से हीरोइन बनने तक का उनका सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसने उन्हें फैंस के बीच एक मजबूत दावेदार बना दिया था।

Updated on:
8 Dec 2025, 5:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’