
टीवी से बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) हाल ही में मां बनी हैं। जब से उनके मां बनने की खबर सामने आई है, फैंस खुशी से झूम उठे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्ट्रेस को बधाईयां दी जा रही हैं। जाहिर है कि गौहर ने 10 मई को बेबी व्बॉय को जन्म दिया है। जिसके 5 दिन बाद उन्होंने अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने मां बनने के अपने एक्सीरियंस को भी फैंस के साथ शेयर किया है।
गौहर खान ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें एक्ट्रेस बिन मेकअप के नजर आ रही हैं। हालांकि मां बनने के बाद का ग्लो एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। मां बनने के बाद अपनी पहली तस्वीर को पोस्ट करते हुए गौहर ने कैप्शन दिया, 'तो अब रात के 12 बज चुके हैं, एक नई मॉम के रूप में मेरे पहले मदर्स डे का 1 दिन बीत चुका है।'
गौहर ने आगे लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह, हर चीज और हर किसी के लिए जिन्होंने इसे मेरे लिए इतना खास बनाया। बस अपने बच्चे को गोद में लेना ही अल्लाह की ओर से मेरा सबसे अच्छा तोहफा है। अल्लाहुम्मा बारिक फ़िही। हर साल मैंने उन सभी माताओं के लिए एक पोस्ट लिखी, जिन्होंने मेरे जीवन को प्रभावित किया है, लेकिन मेरे लिए 2023 मदर्स डे की सबसे खास बात यह थी कि मेरी मां ने मुझे मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।'
बता दें कि गौहर खान ने 10 मई को मुंबई के एक हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि 'यह एक लड़का है, सही मायने में 10 मई 2023 को हमें खुशियों को असली एहसास हुआ है। हमारा धन्य बेटा सभी को उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद देता है। नए माता-पिता बनने को लेकर जैद और गौहर खुशी में काफी खिलखिला रहे हैं।'
गौरतलब है कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर, साल 2020 में मुंबई आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में धूमधाम से निकाह किया था। दोनों की उम्र में करीब 12 साल की उम्र का फासला है। जैद दरबार एक कोरियोग्राफर हैं और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।