
एंड टीवी का मशहूर शो 'Bhabhi ji ghar par hain' की गोरी मेम यानी Saumya Tandon पिछले कुछ दिनों से शो से नजर नहीं आ रही हैं। सौम्या टंडन की गैरमौजूदगी के कारण फैंस थोड़े निराश हैं। अब खबर आई है कि अनीता भाभी का रोल प्ले करने वाली सौम्या टंडन की शो में वापसी पर मेकर्स ने जवाब दिया है।
बताया जा रहा है कि सौम्या आने वाले महीने में शो में नजर आ सकती हैं। शो के प्रोड्यूसर बेनीफर कोहली ने कहा, मैं सौम्या को बहत प्यार करता हूं, उसे शो में वापस लाना बहुत जरूरी है। हमारे शो के सभी किरदारों की अलग—अलग फैन फॉलोइंग है। अगर कोई शो से जाता है तो शो में उसकी कमी महसूस होती है।'
आपको बता दें कि सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। सौम्या ने बेटे के जन्म के बारे में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी थी। सौम्या टंडन ने सिंगापुर की एक फैन के बताए गए नाम को फाइनल करते हुए बेटे का नाम मिरान रखा है।