TV न्यूज

कीमोथेरेपी के बाद Hina Khan पहली बार करेंगी TV पर वापसी!, इस शो में आएंगी नजर

Hina Khan: हिना खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि वह जल्द टीवी के चर्चित शो में नजर आने वाली है। इस खबर से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2024, 9:44 AM IST
Hina Khan entry in Bigg Boss 18
Hina Khan entry in Bigg Boss 18

Hina Khan In Bigg Boss 18: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस हिना खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ब्रेस्ट कैंसर जैसी बड़ी बीमारी के बाद भी हिना खान ने अपने काम से ब्रेक नहीं लिया। हर दिन वह काम करती हैं और फिर कीमोथेरेपी भी लेती हैं। हिना के इस जज्बे की फैंस हमेशा सराहना करते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। हिना खान जल्द सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस 18 में नजर आएंगी। इस खबर से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। हर कोई हिना खान को एक बार फिर बिग बॉस में देखना चाहता है, लेकिन खबर है कि हिना खान बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में दस्तक दे सकती हैं। इस बार वीकेंड का वार में रवि किशन घर वालों से गुफ्तगू करेंगे। इसी बीच हिना खान का आना सोने पर सुहागा हो सकता है।

हिना खान बिग बॉस 18 में आ सकती हैं नजर (Hina Khan In Bigg Boss 18)

हिना खान ने हाल ही में कीमोथेरेपी ली है। अब ऐसे में हालत खराब होने के बावजूद एक्ट्रेस बिग बॉस 18 का हिस्सा हो सकती है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, हिना खान बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में बतौर गेस्ट एंट्री लेंगी। ऐसा पहली बार है जब हिना खान गंभीर हालत में किसी शो का हिस्सा होंगी। इस खबर को सुनने के बाद फैंस वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह जल्द अपनी फेवरेट हिना खान को पर्दे पर देखना चाहते हैं।

हिना खान के लिए फैंस कर रहे दुआ (Hina Khan Breast Cancer)

इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, “वाह! हिना खान को लंबे अरसे बाद टीवी पर देखने का मौका मिलेगा।” दूसरे ने लिखा, “हिना खान आप जल्द टीवी पर वापसी कर लो, हम आपको देखना चाहते हैं।” तीसरे ने लिखा, “यही आपकी हिम्मत आपको गंभीर बीमारी से बाहर निकालेगी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भगवान करे आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएं।’ बता दें, हिना खान बिग बॉस 11 का बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा रह चुकी हैं। उस सीजन की हिना टॉप 2 फाइनलिस्ट भी थीं। हिना के फैंस तब से ही उन्हें शेर खान बुलाते हैं। वहीं, बिग बॉस 14 में भी हिना बिग बॉस में एक मेंटर बनकर आई थीं।

Updated on:
22 Nov 2024, 9:44 AM IST
Published on: