TV न्यूज

कैंसर का दर्द झेल रही Hina Khan ने जाहिर की ये इच्छा, फैंस मांग रहे दुआ

Hina Khan Latest Update: कैंसर का दर्द झेल रही एक्ट्रेस हिना खान ने एक इच्छा जाहिर की है। इसे उनके फैंस जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2024, 3:39 PM IST
Hina Khan Latest Update Actress who is suffering from cancer expressed this wish

Hina Khan Latest Update: कैंसर का दर्द झेल रही ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस हिना खान ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक इच्छा जाहिर की है। इसके बारे में जानने के बाद लोग उन्हें योद्धा बता रहे हैं और खूब सपोर्ट कर रहे हैं।

अबू धाबी पहुंची हिना खान

हिना खान उन लोगों में से एक हैं जो कैंसर से जी-जान लगाकर लड़ रहे हैं। इन दिनों हिना अबू धाबी में न्यू ईयर और क्रिसमस की छुट्टियां मनाने पहुंची हैं। उन्होंने वहां से अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसी ही एक इंस्टा स्टोरी में उन्होंने अपनी एक इच्छा जाहिर की है। 

हिना खान ने जाहिर की ये इच्छा

हिना खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो भी शार्क की तरह पानी में तैरना चाहती हैं। अभी तो उनकी तबियत ठीक नहीं है लेकिन एक दिन वो जरूर ऐसा करेंगी। उनकी ये इस्टा स्टोरी अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने शख्स ने उन्हें कहा योद्धा, एक ने लिखा- इंशाअल्लाह आप ऐसे ही खुश रहें। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप हमेशा खुश रहें। उनकी लेटेस्ट पोस्ट पर भी जमकर कमेंट आ रहे हैं। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं।

हिना खान का लेटेस्ट वीडियो

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। इनमें वो ब्लू एंड व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट स्नीकर भी पहने हुए हैं। हिना ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्लास्टिक को इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन बताया गया है। 

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- प्लास्टिक इंसान द्वारा क्रिएट किया गया सबसे बड़ा दुश्मन है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसी के साथ ही हिना ये हिंट दिया है कि वो रिकवर कर रही हैं और आने वाले समय जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी।

Updated on:
22 Dec 2024, 3:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’