9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Malaika Arora ने क्रिप्टिक पोस्ट में दिया हिंट क्यों टूटा अर्जुन कपूर से रिश्ता? लिखा- प्यार का…

Malaika Arora And Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों लंबे समय से साथ थे, लेकिन हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की न्यूज़ आई। अब क्रिप्टिक पोस्ट में मलाइका ने हिंट दिया है कि क्यों हुआ दोनों का ब्रेकअप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 21 Dec 2024, 12:58 PM IST

Malaika Arora Shares cryptic Post About Love fans relates this to Arjun Kapoor

Malaika Arora And Arjun Kapoor: एक वक्त ऐसा था जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के लव बर्ड्स कहलाते थे। मगर कुछ महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया, अर्जुन कपूर ने ये बात कंफर्म की थी।

मलाइका अरोड़ा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने इशारों-इशारों में बताया है कि क्यों हुआ उनका ब्रेकअप।

यह भी पढ़ें: इस एक्टर से डरती थीं Tamannaah Bhatia, वजह जान आएगी हंसी, विराट कोहली से भी जुड़ा था नाम

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक कोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा- 'एफर्ट प्यार का ऑक्सीजन है, इसके बिना आग बुझ जाती है।' इस क्रिप्टिक पोस्ट में मलाइका प्यार में ऑक्सीजन के खत्म होते ही लव का द एंड होने की बात कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रही Hina Khan ने शादी को लेकर किया पोस्ट, क्या कर लिया है विवाह?

इससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि यही वजह है अर्जुन कपूर से उनके ब्रेकअप की। मगर असल वजह क्या है ये अभी तक किसी को पता नहीं है। दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ ये तो अभी तक रहस्य बना हुआ है। इस बात पर अभी तक दोनों स्टार्स ने चुप्पी साध रखी है।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच है सब ठीक, Amitabh Bachchan ने करवाई सुलह!

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप

बात करें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की तो दोनों के रिश्ते की शुरुआत 2019 में हुई थी। मगर इससे पहले भी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फिर कई सालों तक साथ रहने के बाद जब ये कपल अलग हुआ तो फैंस बड़े निराश हुए थे। उन्हें तो यहां तक लग रहा था दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। मगर ऐसा हो न सका।