TV न्यूज

शिल्पा के बिग बॉस की विजेता बनने पर हुआ करोड़ों का नुकसान! जानिए कैसे

हिना खान ने शिल्पा से कड़ा मुकाबला किया लेकिन शिल्पा को हरा नहीं पाई।

2 min read
Jan 15, 2018
shilpa shinde

टीवी शो बिग बॉस के सीजन 11 को लेकर तीन महीने से चल रहा कसमकस आखिर रविवार को खत्म हो गया। शिल्पा शिंदे बिग बॉस सीजन 11 की विजेता बन गईं। हिना खान ने शिल्पा से कड़ा मुकाबला किया लेकिन शिल्पा को हरा नहीं पाईं। हिना खान के साथ विकास गुप्ता भी पीछे रह गए। बता दें कि इस शो के फिनाले पर करोड़ों रुपए का सट्टा लगने की खबरें आईं थीं। खबरें थी कि शिल्पा को हराने के लिए सट्टा बाजार में करोड़ों का दांव लगा हुआ है। सट्टा बाजार हिना खान या विकास गुप्ता को विनर बनाना चाहता है। लेकिन शिल्पा के विनर बनने से मामला उल्टा पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शिंदे को हराने के लिए जो पैसा सट्टा बाजार पर लगाया गया था उससे करोड़ों का घाटा हुआ है।

टीवी शो में काम नहीं करना चाहती शिल्पा

ये भी पढ़ें

बिग बॉस के फिनाले में अक्षय और सलमान ने ऐसे उड़ाया ढिंचैक पूजा का मजाक

रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' की विजेता शिल्पा शिंदे का कहना है कि टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' को लेकर बुरे अनुभवों से गुजरने के बाद अब टेलीविजन धारावाहिकों में काम नहीं करना चाहती। बता दें कि अक्सर रियलिटी शो को जीतने वालों को ढेर सारे टेलीविजन शो के ऑफर मिलते हैं, लेकिन शिल्पा का कहना है कि 'भाबीजी घर पर हैं' शो के दौरान जो कुछ हुआ, उसके बाद वह अब छोटे पर्दे पर काम नहीं करना चाहती हैं। शिल्पा का कहना है कि कई सालों तक काम करने के बाद इस उद्योग के लोगों ने मेरे साथ जैसा व्यवहार किया, उससे मैं बेहद निराश हूं। मैं अब टीवी उद्योग में और काम नहीं करना चाहती।

क्या है मामला:
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे साल 2016 में निर्माताओं के साथ कुछ मुद्दों पर अनबन होने के बाद 'भाबीजी घर पर हैं' को छोड़ दिया था। उन्होंने शो के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की शिकायत भी दर्ज कराई थी। मीडिया में खुलकर अपने अनुभव बताने के बाद उन्हें नए शो पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

बिग बॉस 11: विनर बनने के बाद भी शिल्पा को नहीं मिली पूरी प्राइज मनी,जानिए क्यों
Updated on:
15 Jan 2018 08:02 pm
Published on:
15 Jan 2018 04:59 pm
Also Read
View All