11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस 11: विनर बनने के बाद भी शिल्पा को नहीं मिली पूरी प्राइज मनी,जानिए क्यों

बता दें कि हिना खान ने शो में शिल्पा को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह शिल्पा को हरा नहीं सकी।
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jan 15, 2018

Shilpa shinde

Shilpa shinde

शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस शो का सीजन 11 जीत लिया है। रविवार को हुए इस शो के ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान खान ने विनर के नाम का एलान किया। बता दें कि हिना खान ने शो में शिल्पा को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह शिल्पा को हरा नहीं सकी। वहीं शिल्पा इस शो की विनर तो बन गई लेकिन उन्हें इनाम की पूरी राशि नहीं मिली। बता दें कि शो के विनर को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए प्राइज़ मनी दी जाती है, लेकिन शिल्पा को प्राइज मनी के तौर पर 44 लाख रुपए ही मिले। दरअसल आख़िरी दिनों में हुए विकासिटी टास्क में विकास गुप्ता 6 लाख की रकम जीतने में कामयाब हो गये थे, लिहाज़ा वो राशि प्राइज़ मनी में से काट दी गयी है। इस वजह से शिल्पा को शो का विनर बनने पर भी प्राइज मनी 44 लाख रुपए ही मिली।

यह भी पढ़ें... इस टीवी अभिनेत्री के साथ सेट किया जाता था बुरा बर्ताव, शो छोडने पर हुई मजबूर

गौरतलब है कि क़रीब 3 महीने के सफ़र के बाद 4 कंटेस्टेंट्स अंतिम मुक़ाबले के लिए बचे- शिल्पा शिंदे, हिना ख़ान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा। शिल्पा, हिना और विकास जहां सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स थे, वही पुनीश अकेले कॉमनर कंटेस्टेंट्स के रूप में फ़िनाले का हिस्सा बने। इस बार फिनाले में भी लाइव वोटिंग हुई। सोशल मीडिया में भी इसको लेकर काफ़ी अफ़रा-तफ़री रही।

यह भी पढ़ें... 8 साल बाद तोड़ी शिल्पा के एक्स ने चुप्पी, बताया शादी तोड़ने का कारण


मगर, शिल्पा हर इम्तेहान में अविजित रहीं। वहीं इस बार फ़िनाले में थोड़ा सा बदलाव किया गया था और बेघर होने वाले प्रतिभागियों को एस्कॉर्ट करने के लिए उनके पेरेंट्स को बुलाया गया। टॉप 2 घोषित होने के बाद शिल्पा और हिना घर की बत्तियां बुझाकर बाहर आयीं। दोनों इस मौक़े पर काफ़ी भावुक दिखायी दीं। बता दें कि बिग बॉस के फिनाले में अक्षय कुमार भी आए थे। अक्षय ने भी फिनाले में काफी मजाक मस्ती की।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग