27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस टीवी अभिनेत्री के साथ सेट किया जाता था बुरा बर्ताव, शो छोडने पर हुई मजबूर

उन्हें 18 घंटे की लंबी शिफ्ट में काम करवाया जाता था। साथ ही उन्होेंने कहा कि इतनी लंबी शिफ्ट के बावजूद उन्हें कोई भी सुविधा प्रदान नहीं की जाती थी
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jan 12, 2018

Jyoti sharma

Jyoti sharma

टीवी पर प्रसारित होने वाले एक धारावाहिक 'ऐसी दीवानगी' को लेकर खबरें आ रही हैं कि शो के लीड एक्टर्स ने शो छोड दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकी सेट पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा था। बता दें कि कुछ माह पहले ही इस शो की ग्रैंड लॉन्चिंग हुई थी। इस शो में ज्योति शर्मा और प्रणव मिश्रा लीड रोल में थे। इन एक्टर्स का कहना है कि उन्हें 18 घंटे की लंबी शिफ्ट में काम करवाया जाता था। साथ ही उन्होेंने कहा कि इतनी लंबी शिफ्ट के बावजूद उन्हें कोई भी सुविधा प्रदान नहीं की जाती थी।

यह भी पढ़ें... तैमूर के नाम पर हुआ खूब हंगामा,अब करीना ने रख यह नाम
यहां तक कि वक्त पर खाना और पानी भी नहीं दिया जाता था। चाय तो दूर की बात है। उनका कहना है कि उन्हें घर जाने के लिए भी कोई वाहन सुविधा नहीं दी गई थी। यहां तक की यह जानने की कोशिश भी नहीं की जाती थी कि वे घर कैसे जाएंगे। साथ ही उनका कहना है कि उन्हें शूटिंग के लिए अचानक कभी भी बुला लिया जाता था। एक्टर्स का कहना है कि वे ये सब लंबे समय से सह रहे थे लेकिन अब उनके लिए यह बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया था।

यह भी पढ़ें...ऋषि ने की फीमेल फैन से ऐसी हरकत, मच गया बवाल, रणबीर ने किया बीच-बचाव

यहां तक की ज्योति को शो की शूटिंग के दौरान ही अनुकूल वातावरण न होने के कारण अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। अब दोनों लीड एक्टर्स ने शो छोडने का फैसला कर लिया है। शो छोडने की बात पर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसियेशन का कहना है कि दोनों एक्टर्स ने दो महीनों की नोटिस पीरियड की अर्जी दे दी है और इसके लिए डिसप्यूट सेटलमेंट कमिटी एक्टर्स और प्रोडयूर्स के साथ मीटिंग करने वाले हैं।