27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस 11: फिनाले से पहले सामने आया चौंकाने वाला वीडियो, शो बीच में छोड़ सकती है हिना!

यह वीडियो देखने के बाद आपको हिना और शिल्पा की असली इमेज का पता चल जाएगा
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jan 09, 2018

Hina Khan

Hina Khan

बिग बॅास 11 जब से शुरू हुआ है तब से ही इसमें नए-नए हंगामें देखने को मिल रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस के फिनाले में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। शो में हिना खान और शिल्पा शिंदे सबसे मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। वहीं हिना खान को सिर्फ बिग बॉस के घरवाले ही नहीं बल्कि बाहर के लोग भी टारगेट कर रहे हैं। बीते एपिसोड में भी हिना खान ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा था,'हम यहां खाना बनाने नहीं आए हैं, बल्कि टास्क करने आए हैं'। इस पर पत्रकार ने कहा, 'यह खतरों का खिलाड़ी नहीं है।' वहीं जब पुनीश ने जब हाउसवाइफ वाला कमेंट किया तो घर में हर किसी ने शिल्पा का साथ देते हुए ताली बजाई। इसी बीच हिना खान ने के आॅनस्क्रीन बेटे रोहन मेहरा ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो चौंकाने वाला है।

यह वीडियो देखने के बाद आपको हिना और शिल्पा की असली इमेज का पता चल जाएगा। वहीं खबर है कि हिना खान शो को बीच में छोड़ सकती हैं ताकि शिल्पा शिंदे को विनर बनने का मौका मिल सके। बता दें कि हिना खान पहले ही इस बात को स्विकार कर चुकी हैं कि वे इस गेम को करिश्मा तन्ना की तरह खेल रही हैं। बता दें कि करिश्मा तन्ना बिग बॉस की विनर बनते बनते रह गई थी।

वहीं हिना खान का खुद पर से आत्मविश्वास भी कम हुआ है। शुरू में खुद के विजेता बनने को लेकर काफी सकारात्मक थी लेकिन अब उनका खुद पर से भरोसा टूट गया है। बता दें कि हिना शो में रॉकी को पूछते नजर आयी थी कि क्या वह यह शो जीत सकती हैं। साथ ही हिना पहले यह भी कह चुकी हैं कि शिल्पा को सलमान खान का सपोर्ट मिला हुआ है।