23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषि ने की फीमेल फैन से ऐसी हरकत, मच गया बवाल, रणबीर ने किया बीच-बचाव

ऋषि ने की फीमेल फैन से ऐसी हरकत, मच गया बवाल, रणबीर ने किया बीच-बचाव

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jan 12, 2018

Rishi kapoor

Rishi kapoor

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के गुस्से से तो सभी वाकिफ हैं। ऋषि कपूर जल्द ही अपना आपा खो देते हैं। ऐसा ही एक वाक्या हाल ही में हुआ जब कपूर परिवार डिनर करने के लिए गए। दरअसल ऋषि कपूर उनकी पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर , बेटी रिद्दिमा कपूर और रिद्दिमा की बेटी समारा के साथ डिनर पर गए थे। डिनर के दौरान एक फीमेल फैन को ऋषि कपूर के गुस्से का शिकार होना पड़ा। मामला यहां तक बढ़ गया कि बेटे रणबीर को बीच-बचाव करना पडा। बता दें कि रणबीर कपूर पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर अभिनेता संजय दत्त की बॉयोपिक पर बन रही फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इस वर्ष 29 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग से वक्त निकालकर रणबीर भी अपने परिवार के साथ डिनर पर गए थे। खबरों के अनुसार कपूर परिवार को रेस्ट्रां में देख उनकी एक फैन काफी एक्साइटेड हो गई। उसने कपूर परिवार के हर एक सदस्य के साथ अलग-अलग फोटो खींचने की रिक्वेस्ट की। इस पर सबने हां कर दी लेकिन वह युवती जल्दबाजी में ऋषि कपूर के साथ फोटो क्लिक नहीं कर पाई।

ऐसे में कपूर परिवार जब खाना खाने के बाद वहां से निकलने लगा तो वह फैन ऋषि के पास गई और फोटो क्लिक करने की रिक्वेस्ट करने लगी। इस पर ऋषि कपूर ने उसे फोटो क्लिक करने से मना कर दिया। ऋषि कपूर की बात सुनकर उस लडकी ने कहा हाउ रूड। इस पर ऋषि कपूर गुस्सा हो गए और उस फैन को काफी कुछ सुना दिया। इससे उस महिला फैन की आंखों में आंसू आ गए। जब बात ज्यादा बढ़ने लगी तो रणबीर कपूर को बीच-बचाव करने करना पड़ा। रणबीर ने अपने पापा को शांत कराकर उन्हें गाड़ी में बैठने को कहा। बता दें कि यह पहला मौका नहीं था जब ऋषि कपूर इस तरह से गुस्सा हुए। इससे पहले भी कई मौकों पर उनके गुस्से की खबरें आती रही हैं।